Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » जिला प्रशासन द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के तहत पात्र 10 आवेदकों को पटवारी प्रशिक्षण के लिए किया गया है चयनित प्रशिक्षण उपरांत विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण होने पर पटवारी के रूप में दी जाएगी नियुक्ति,,,
    Uncategorized

    जिला प्रशासन द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के तहत पात्र 10 आवेदकों को पटवारी प्रशिक्षण के लिए किया गया है चयनित प्रशिक्षण उपरांत विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण होने पर पटवारी के रूप में दी जाएगी नियुक्ति,,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल08/01/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिला प्रशासन द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के तहत पात्र 10 आवेदकों को पटवारी प्रशिक्षण के लिए किया गया है चयनित प्रशिक्षण उपरांत विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण होने पर पटवारी के रूप में दी जाएगी नियुक्ति,,

    कोरबा 08 जनवरी 2025/राज्य शासन द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों में भर्ती हेतु जारी नए निर्देशो के परिपालन में जिला प्रशासन द्वारा पात्र 10 आवेदकों को पटवारी पद पर नियुक्ति हेतु पटवारी प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है। उक्त चयनित 10 अभ्यर्थियों के पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त कर निर्धारित परीक्षा उत्तीर्ण करने उपरांत पटवारी के पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। जिसके अंतर्गत कोरबा नगरीय क्षेत्र सिंचाई कॉलोनी निवासी श्री मोहनीश जनजान, करतला तहसील के ग्राम फरसवानी के श्रीमती ललिता अनंत, देवलापाठ के श्री राकेश कुमार यादव, ग्राम केरवाद्वारी के श्री संजय कुमार राठिया, ग्राम नवापारा के श्री कृष्ण कुमार कंवर, ग्राम चीतापाली के श्री विश्वलोचन कंवर, बिलासपुर के ग्राम गुड़ी की श्रीमती योगेश्वरी साहू, जांजगीर चांपा के ग्राम करमा निवासी श्री सत्यप्रकाश सोनवाने, ग्राम कुरदा के श्री जवाहर लाल एवं एनटीपीसी जमनीपाली के श्री आदित्य चौहान शामिल है।
    गौरतलब है कि शासकीय सेवकों की असामयिक मृत्यु होने पर उनके परिवार के आश्रित सदस्य को नौकरी में प्राथमिकता दिये जाने के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में जारी एकजाई पुनरीक्षित निर्देश एवं समय समय पर किये गये संशोधनों का समावेश करते हुए निर्देशों का अद्यतन संकलन जारी किया गया है। उक्त निर्देश की कंडिका 15 (10) के अनुसार संबंधित के विभाग एवं विभागाध्यक्ष द्वारा प्राप्त प्रमाण पत्र के अनुसार विभागाध्यक्ष एवं उनके अधीनस्थ कार्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति के लिए सहायक ग्रेड-3 का पद रिक्त नहीं है। जिसके कारण पटवारी के रिक्त पद पर अनुकम्पा नियुक्ति किये जाने हेतु प्रकरण जिला कार्यालय को प्राप्त हुआ है। उक्त एकजाई पुनरीक्षित निर्देश 2013 के कंडिका 15 (1) के अनुसार विभागाध्यक्ष कार्यालय से जिला कलेक्टर को अनुकम्पा नियुक्ति का प्रकरण प्राप्त होने के फलस्वरुप एवं विभागीय छानबीन/चयन समिति द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार उक्त 10 आवेदको को जिला प्रशासन के अन्तर्गत कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) कोरबा के अधीन पटवारी पद के लिए योग्य पाए जाने के फलस्वरूप पटवारी प्रशिक्षण हेतु शर्तों के अधीन चयन किया गया है। साथ ही यह चयन नियुक्ति आदेश नही है। सभी चयनित आवेदकों को नियमानुसार पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा एवं प्रशिक्षण उपरांत निर्धारित परीक्षा उत्तीर्ण करने पर नियुक्ति दी जाएगी। यह चयन पूर्णतः प्रावधानिक है। जांच में किसी भी प्रक्रिया में व्यक्ति का पद हेतु पात्रता नही पाए जाने पर अथवा गलत जानकारी के आधार पर चयनित होने की स्थिति में सम्बंधित को बिना कारण बताए चयन निरस्त किया जाएगा। आगामी पटवारी प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ होने पर चयनित आवेदकों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। साथ ही पटवारी प्रशिक्षण उपरांत विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण नही किये जाने की स्थिति में पुनः अनुकम्पा नियुक्ति की अधिकारिता नही होगी।
    स/सुरजीत

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026

    जीपीएम जिले में पंचायत सचिवों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सचिवों का हुआ तबादला

    07/07/2026

    चलती बस बनी प्रसूति कक्ष: कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

    07/07/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.