Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » छिनेगी कुर्सी या बचेगी ताज, जनपद पंचायत कोरबा के उपाध्यक्ष की किस्मत का फैसला आज ,अविश्वास प्रस्ताव पर होगा सम्मिलन ,17 का खतरा ,या होगी 8 की ठाठ जानें मामला ….
    Uncategorized

    छिनेगी कुर्सी या बचेगी ताज, जनपद पंचायत कोरबा के उपाध्यक्ष की किस्मत का फैसला आज ,अविश्वास प्रस्ताव पर होगा सम्मिलन ,17 का खतरा ,या होगी 8 की ठाठ जानें मामला ….

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल08/02/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा । जनपद पंचायत कोरबा की उपाध्यक्ष श्रीमती कौशिल्या वैष्णव के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी सँयुक्त कलेक्टर सेवा राम दीवान की अध्यक्षता में विशेष सम्मिलन आहूत कर मतदान कराया जाएगा। तमाम आरोप प्रत्यारोपों के बीच जनपद अध्यक्ष वर्सेस जनपद उपाध्यक्ष के वर्चस्व का विषय बन चुके विशेष सम्मिलन से पहले दोनों पक्ष अपने अपने खेमे में जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे। जनपद पंचायत सीईओ के विरुद्ध प्रशासन द्वारा कराए गए एफआईआर के बाद अब पूरी निगाहें जनपद उपाध्यक्ष के विरुद्ध लाए अविश्वास प्रस्ताव पर टिकी है।

    यहां बताना होगा को जनपद पंचायत कोरबा की उपाध्यक्ष श्रीमती कौशिल्या देवी वैष्णव के विरुद्ध गम्भीर आरोपों के साथ 24 में से 23 जनपद सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए कलेक्टर के समक्ष ज्ञापन सौंपा था।कलेक्टर संजीव झा ने जनपद पंचायत कोरबा के उपाध्यक्ष श्रीमती कौशिल्या बाई वैष्णव के विरूद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के सम्मिलन की अध्यक्षता के लिए सँयुक्त कलेक्टर सेवा राम दीवान को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। अविश्वास प्रस्ताव का सम्मिलन 9 फरवरी को प्रातः 11 बजे कार्यालय जनपद पंचायत कोरबा के सभा कक्ष में आहुत किया जाएगा। पीठासीन अधिकारी विधिवत् सम्पूर्ण कार्यवाही संपन्न करेंगे।इससे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के खेमे से जनपद सदस्य मोनिका अरविंद भगत ने अविश्वास प्रस्ताव पर किए गए हस्ताक्षर को कूटरचित बता सिविल लाइन रामपुर थाना में एफआईआर दर्ज करवाया था। जिसमें उन्होंने उनके हस्ताक्षर को जनपद अध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर किया गया हस्ताक्षर बताया था। सम्मिलन के पूर्व दिवस तक दोनों खेमों में धड़कनें तेज हो गई है। अपने अपने पाले में सदस्यों को साधने की तमाम कोशिशें की जा रही है। पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के लिए कुल वैद्य मतों में से दो तिहाई मत से अधिक आवश्यक है। सरल शब्दों में समझा जाए तो जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती कौशिल्या देवी वैष्णव को जनपद उपाध्यक्ष पद से पदच्यूत करने 24 वैद्य मतों में से 17 मतों की जरूरत होगी। वहीं जनपद उपाध्यक्ष को अपनी ताज बचाने सिर्फ 8 जनपद सदस्यों के साथ व मतों की आवश्यकता पड़ेगी। शाम तक जनपद पंचायत के इस राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई का विषय बन चुके प्रकरण का नतीजा आम जनता के सामने आ जाएगा।

    जनपद उपाध्यक्ष व पुत्र को अपने वाहन में बिठा ले गए रामपुर विधायक

    अविश्वास प्रस्ताव पर आयोजित होने वाले विशेष सम्मिलन से पूर्व बुधवार को कलेक्टोरेट में रामपुर विधायक श्री कंवर नजर आए। कलेक्टोरेट से वापस जाते वक्त व्व जनपद उपाध्यक्ष व उनके पुत्र को अपने वाहन में बिठा ले गए। अब इसके क्या मायने हैं इसका अंदाजा शुक्रवार को पता चल जाएगा।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026

    जीपीएम जिले में पंचायत सचिवों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सचिवों का हुआ तबादला

    07/07/2026

    चलती बस बनी प्रसूति कक्ष: कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

    07/07/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.