Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » छत्तीसगढ़ में चार युवाओं ने पाया यूपीएससी परीक्षा में सफलता..
    Uncategorized

    छत्तीसगढ़ में चार युवाओं ने पाया यूपीएससी परीक्षा में सफलता..

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल18/04/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल (मुख्य) परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजे जारी हो गए हैं। यूपीएससी के फाइनल रिजल्‍ट में छत्‍तीसगढ़ से कई परीक्षार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। रायपुर की अनुषा पिल्ले और अभिषेक डांगे परीक्षा उत्तीर्ण करने में कामयाब रहे हैं। अनुषा को देशभर में 202वां स्थान मिला है, तो अभिषेक को 452वां स्थान मिला है।

    अनुषा दूसरे प्रयास में ही यूपीएससी परीक्षा में सफल हो गई है। पहली बार यूपीएससी परीक्षा देने पर प्रांरभिक परीक्षा भी पास नहीं कर पाई थी, जिसके कारण थोड़ा सा निराश हुई थी। पिता संजय पिल्ले डीजी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वहीं, उनकी मां रेणु पिल्ले आइएएस हैं और वर्तमान में अपर मुख्य सचिव हैं। अभिषेक को पांचवीं बार में सफलता मिली है।

    सरकारी नौकरी छोड़कर शुरू की यूपीएससी की तैयारी

    हीरापुर में रहने वाले अभिषेक डांगे को यूपीएससी परीक्षा में देशभर में 452वीं रैंक मिली है। उन्होंने बताया कि एनआइटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी लग गई। दो वर्ष तक नौकरी करने के बाद इस्तीफा देकर यूपीएससी की तैयारी करना शुरू किया।

    मुंगेली के प्रीतेश ने हासिल की 697वीं रैंक

    मुंगेली जिले के लोरमी के प्रीतेश राजपूत ने यूपीएससी में 697 रैंक पाई है। बिना कोचिंग सिर्फ मैकेनिक के बेटे की इस सफलता पर क्षेत्र में उत्साह है। मंझगांव निवासी प्रीतेश तीन भाई-बहन में सबसे छोटे हैं। प्रीतेश ने पांचवीं तक की शिक्षा गांव के शासकीय स्कूल से की। फिर पड़ोसी गांव झापल के निजी स्कूल महाराणा प्रताप से छठवीं से 12वीं तक की पढ़ाई की।

    12वीं के बाद वर्ष 20218 में रायपुर के इंदिरा गांधी एग्रीकल्चर कालेज से कृषि में बीटेक इंजीनियरिंग की। 2019 को प्रथम प्रयास में ही पीएससी में जिला खाद्य अधिकारी पद के लिए चयन हुआ। 2020 डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयन हो गया। वर्तमान में वह मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। हालांकि प्रीतेश अपनी रैंक से संतुष्ट नहीं हैं। वे आइएएस बनने के लिए तैयारी करेंगे।

    बलरामपुर की रश्मि को मिली 881वीं रैंक

    इसी तरह से बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ की रश्मि पैंकरा ने 881वीं रैंक हासिल की है। वह अभी महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर बगीचा (जशपुर) में पदस्थ हैं। उनके पिता रामधनी पैकरा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, माता गृहणी हैं। वे चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। नवोदय विद्यालय की छात्रा रही रश्मि ने सीजीपीएससी 2022 में सफलता हासिल की। उनका चयन महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर हुआ था।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.