Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » आदर्श आचार संहिता लागू होते ही कोरबा जिले में 234 शस्त्र लाईसेंसधारी जमा कराने लगे रिवाल्वर ,बंदूक ,जानें कोरबा में कितने महिलाओं को मिला है शस्त्र लाइसेंस,किन्हें आचार संहिता के बीच लाइसेंसी बंदूक रखने की मिलेगी छूट
    Uncategorized

    आदर्श आचार संहिता लागू होते ही कोरबा जिले में 234 शस्त्र लाईसेंसधारी जमा कराने लगे रिवाल्वर ,बंदूक ,जानें कोरबा में कितने महिलाओं को मिला है शस्त्र लाइसेंस,किन्हें आचार संहिता के बीच लाइसेंसी बंदूक रखने की मिलेगी छूट

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल13/10/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    । हमेशा की तरह इस बार भी विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही हथियारों के लाइसेंस भी निलंबित किए जा रहे । कोरबा जिले में 234 हथियारों के लाइसेंस प्रशासन ने दे रखे हैं। अब ये सभी लाइसेंसी हथियार संबंधित थानों में जमा कराए जा रहे हैं।

    हालांकि बैंक के सुरक्षा गार्ड, ड्यूटी देने वाले अधिकारियों से लेकर छूट के दायरे में आने वालों को ही इसमें राहत दी जाएगी, जिसके लिए कलेक्टर ने जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन भी कर दिया है।
    चुनाव में कानून व्यवस्था के मद्देनजर कई तरह के प्रतिबंधात्मक कदम उठाए जाते हैं, जिसमें असामाजिक तत्वों के खिलाफ जिलाबदर, रासुका, बॉण्ड ओवर से लेकर अन्य कार्रवाई की जाती है, ताकि वे स्वच्छ निर्वाचन में बाधा उत्पन्न ना कर सकें। यही कारण है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता घोषित होते ही सभी शस्त्र लाइसेंस भी निलंबित करने और थानों में हथियारों को जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कराई जाती है। इसका भी उद्देश्य यह है कि राजनीतिक दल या उससे जुड़े लोग इन हथियारों से डराए-धमकाए नहीं और इनका दुरुपयोग भी ना हो। अभी कोरबा जिले में भी सभी थाना क्षेत्रों की सीमाओं में रहने वाले सभी शस्त्र लाइसेंसधारकों से कहा गया है कि वे अपने हथियार थानों में जमा कर दें ।छूट प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी समय-समय पर कोरबा जिले में शस्त्र अनुज्ञप्तिधारकों के शस्त्र जमा करने के संबंध में समीक्षा करेंगी तथा शस्त्र जाम करने के संबंध में राज्य शासन व निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अध्यधीन छूट प्रदाय करने हेतु प्रस्तुत आवेदन पत्रों के संबंध में समुचित निर्देश प्रदान करेगी। वहीं ड्यूटी पर तैनात रहने वाले कई अधिकारियों और कर्मचारियों को भी शस्त्र की जरूरत पड़ती है, लिहाजा उन्हें छूट दी जाएगी, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे गार्ड, खासकर बैंकों में जो सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। इसके अलावा बैंकों और एटीएम में करंसी यानी नोट लाने-ले जाने के लिए भी वाहनों का इस्तेमाल होता है, उनके साथ भी बंदूकधारी गार्ड चलते हैं, उन्हें भी इससे छूट दी जाएगी। एडीएम कार्यालय के मुताबिक कोरबा जिले में वर्तमान में 234 लाइसेंसी हथियार हैं ,इनमें 19 लाइसेंसधारी बैंक के सुरक्षा गार्ड हैं।

    3 महिलाओं को भी मिला है शस्त्र लाइसेंस

    कोरबा जिले में 3 रसूखदार महिलाएं अपनी सुरक्षा के निमित्त शस्त्र रखतीं हैं। जिन 3 महिलाओं को बंदूक लाइसेंस जारी किया गया है अब उन्हें भी संबंधित थानों में लाईसेंसी बंदूक जमा कराने होंगे।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026

    जीपीएम जिले में पंचायत सचिवों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सचिवों का हुआ तबादला

    07/07/2026

    चलती बस बनी प्रसूति कक्ष: कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

    07/07/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.