Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»आदमखोर तेंदुआ 4वीं बार किया हमला, अब तक 3 को मारा,खेत के पास पहुंचा और अधेड़ की जान ली
    Uncategorized

    आदमखोर तेंदुआ 4वीं बार किया हमला, अब तक 3 को मारा,खेत के पास पहुंचा और अधेड़ की जान ली

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल16/01/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छ,ग मनेंद्रगढ़ भरतपुर– तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां एक महीने में तेंदुए ने चौथी बार किसी शख्स पर हमला किया है। जिससे उसकी मौत हो गई है। वो खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला किया और भाग गया है। लगातार तेंदुए के हमले के कारण लोग काफी दहशत में हैं। मामला जनकपुर इलाके का है। जिले में एक महीने के अंदर तेंदुए के हमले से यह तीसरी मौत है।

    बताया जा रहा है कि रविवार शाम को जनकपुर निवासी रनबदन अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहा था। उसी वक्त अचानक से तेंदुआ पहुंच गया और उसने अधेड़ पर हमला कर दिया। घटना का पता तब चला, जब कुछ ग्रामीण उस खेत के पास पहुंचे थे। वहां पर रनबदन का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद वन विभाग को इस बात की सूचना दी गई थी। खबर मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया।

    यह तेंदुआ जिले के अलग-अलग इलाकों में विचरण कर रहा है। इसके पहले 3 जनवरी को इसने सिंगरौली गांव में एक महिला की जान ली थी। तब भी लोगों ने मांग की थी कि इसे जल्द पकड़ लिया जाए। फिर इसे पकड़ने जंगलों में पिंजरे लगाए गए थे। फिर भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। ग्रामीण अब इस तेंदुए को मारने की मांग कर रहे हैं। दो दिन पहले ही कांकेर से तेंदुए को पकड़ने आई एक्सपर्ट टीम वापस चली गई थी। उस दौरान एक्सपर्ट टीम ने कहा था कि वह आदमखोर नही है, जबकि वह बार-बार गांव में घुसकर ग्रामीणाें पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार रहा है। एक्सपर्ट टीम के जाते ही जनकपुर वन परिक्षेत्र में अब तेंदुए ने एक अधेड़ को मार दिया है। ऐसे में लोग वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। एक बच्चा भी घायल हुआ इससे पहले 11 दिसम्बर 2022 को इसी तेदुए ने कुंवारपुर के गोधौरा में एक महिला पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। दूसरी घटना 24 दिसम्बर को कुंवारपुर के छपराटोला में हुई। उस वक्त तेंदुआ 8 साल के बच्चे को अपने जबड़े में फंसाकर ले जा रहा था। मगर दीवार फांदने के वक्त बच्चा उसके जबड़े से छूट गया और बच्चा बच गया था। वहीं तेंदुआ भाग निकला था। 3 जनवरी को सिंगरौली में भी तेंदुए ने एक महिला को मार डाला था। इसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन अलग-अलग लोकेशन में पिंजरे और ट्रेस करने के लिए कैमरा लगाया गया, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    कोरबा: 22 साल के संघर्ष के बाद भूविस्थापित महिलाओं ने कुसमुंडा SECL दफ्तर में जड़ा ताला! अनिश्चितकालीन धरना शुरू,,

    01/12/2025
    Editors Picks

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026

    कटघोरा के ढपढप में हनुमंत कथा का शंखनाद: 21,000 कलशों की ऐतिहासिक यात्रा से होगा भव्य आगाज़, दानदाताओं ने खोला

    26/03/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.