Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » आँकाक्षी जिला कोरबा में 10 साल से जमे शिक्षा विभाग के अफसरों को निर्वाचन आयोग का अभयदान!बीईओ ,एपीओ,एपीसी को हटाने नहीं लिया संज्ञान
    Uncategorized

    आँकाक्षी जिला कोरबा में 10 साल से जमे शिक्षा विभाग के अफसरों को निर्वाचन आयोग का अभयदान!बीईओ ,एपीओ,एपीसी को हटाने नहीं लिया संज्ञान

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल14/10/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुके कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा को निर्वाचन आयोग से अभयदान मिला हुआ है। जी हां ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक तरफ जहां आयोग 3 साल से अधिक समयावधि से एक ही पदस्थापना स्थल पर सेवाएं दे रहे अधिकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण कर रहा वहीं शिक्षा विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग में आँकाक्षी जिला कोरबा में 10 सालों से बीईओ ,एपीओ,एपीसी के पद पर सेवाएं दे रहे अफसर आयोग को नजर नहीं आते। जिससे न केवल आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे वरन शासन की कार्यशैली पर भी उंगली उठ रहे,मेहरबान शिक्षा विभाग ने अफसरों का संभाग के भीतर ही अन्यत्र जिलों में स्थानांतरण करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

    बात करें ऐसे अफसरों की तो करीब आधा दर्जन अधिकारी अकांक्षी जिला कोरबा में 10 साल से सेवाएं दे रहें हैं। इनमें विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ)कोरबा संजय अग्रवाल,विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) करतला संदीप पाण्डे 10 साल से सेवाएं दे रहे। हां इस बीच विभाग ने तबादले की औपचारिकता निभाने सरकार व जनमानस की आंखों में धूल झोंकने दोनों अधिकारियों का 4 साल पूर्व आपसी समन्वय में कोरबा से करतला जरुर किया। लेकिन वे करीब साल भर के भीतर पुनः अपने प्रभाव की बदौलत पदस्थापना स्थल पर लौट आए। हालांकि ये जरूर है कि अपने कुशल नेतृत्व की वजह से दोनों अधकारियों खासकर करतला बीईओ की शिकायतें नहीं के बराबर रही। अब बात करें जिला कार्यालय की तो यहाँ एक एपीओ सहित 3 एपीसी करीब 10 साल से सेवाएं दे रहे। एपीओ में एच आर मिरेन्द्र तो एपीसी समग्र शिक्षा में विजय कौशिक ,एच बंजारे एवं श्रीमती शशिप्रभा सोनपुरे शामिल हैं। इनमें सर्वाधिक चर्चे में एपीसी समग्र शिक्षा विजय कौशिक रहे हैं,जो पिछले 7 साल से निर्माण एवं अनुकम्पा जैसे महत्वपूर्ण शाखा के कार्यदायित्व का निर्वहन कर रहे ।विश्वस्त सूत्रों के अनुसार कुछ शिक्षकों के साथ ये बड़े पैमाने पर सांठगांठ कर ठेकेदारी भी कर रह रहे। शिकायत ,न्यायालयीन प्रकरण परीक्षा शाखा देख रहे एपीओ एच आर मिरेन्द्र की कार्यशैली भी चर्चित रही। वो अलग बात है कि इन अधिकारियों के विरुद्ध आज तक भयवश शिक्षक लिखित शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। बाकी दोनों एपीसी का कार्यकाल निर्विवाद रहा है। कार्यालय में स्थापना का शाखा देख रहे लिपिक श्री चौकसे तो वर्तमान में इन सबसे आगे निकल चुके हैं। सहायक शिक्षक से प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के पद पर हुई पदांकन (पदस्थापना )प्रक्रिया सहित अन्य भर्ती प्रक्रिया में इनकी कार्यशैली चर्चित रही। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी -हिन्दी माध्यम की भर्ती प्रक्रिया देख रहे एपीसी समग्र शिक्षा काजी आर हुसैन की भी कार्यशैली एवं भूमिका संदेहास्पद है। डीएमएफ के महत्वपूर्ण कार्य भी यही देख रहे। उच्च अधिकारी के आदेशों के बाद भी जानकारी छुपा रहे। इन सबके ऊपर जिला शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली भी सवाल उठे हैं। अपात्र की पात्र आवेदिका की जगह नियम विरुद्घ तरीके से पदस्थापना मामले में आवेदिका ने सीधे भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। लेकिन सेवानिवृत्ति को महज 6 माह बचे होने की वजह से डीईओ किसी भी जांच, कार्रवाई से बेफ्रिक हैं।
    माजरा साफ है मलाईदार कोरबा जिले से अपने प्रभाव की बदौलत अधिकारी जाना नहीं चाहते,निश्चित तौर पर ऐसे अधिकारियों की आयोग को तत्काल सुध लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना चाहिए। ताकि निर्वाचन आयोग की निष्पक्ष कार्यशैली पर जनता सवाल न उठाए।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.