Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » आँकाक्षी जिला कोरबा में आत्मानंद स्कूलों में प्रतिनियुक्ति के नाम पर चल रहा भ्रष्टाचार का खेल !ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को शहरी क्षेत्र के स्कूल में किया पदस्थ ,अम्बिकापुर में जांच, कोरबा में संरक्षण
    Uncategorized

    आँकाक्षी जिला कोरबा में आत्मानंद स्कूलों में प्रतिनियुक्ति के नाम पर चल रहा भ्रष्टाचार का खेल !ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को शहरी क्षेत्र के स्कूल में किया पदस्थ ,अम्बिकापुर में जांच, कोरबा में संरक्षण

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल14/10/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। आकांक्षी जिला कोरबा में
    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के विद्यालय भ्रष्टाचार का केंद्र बन गए हैं। शिक्षकों के प्रतिनियुक्ति के नाम पर न केवल नियम प्रक्रियाओं की धज्जियां उड़ाई जा रही है वरन ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को निजी स्वार्थ के लिए शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में पदस्थ किया जा रहा है। विभाग भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी छुपा रही है। अम्बिकापुर में शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच कमेटी बिठा दी है। लेकिन कोरबा में उल्टे संरक्षण दिया जा रहा। जिससे शासन की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा,निष्पक्ष पारदर्शी प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे।

    यहां बताना होगा कि जिले में
    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम के 55 विद्यालय संचालित हैं।इनमें 10 (9 अंग्रेजी एवं 1हिंदी माध्यम )के स्कूल संचालित हैं। जिसमें इस साल अंग्रेजी माध्यम के 6 विद्यालय खुले हैं इनमें तिलकेजा, कुसमुंडा,
    जमनीपाली,गोपालपुर, दीपका ,बांकीमोंगरा एवं हाल में 2 और विद्यालय छुरी एवं बरपाली जिलगा खुले हैं। इनमें भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसी सत्र में हिंदी माध्यम के 37 स्कूलों की स्वीकृति मिली है । इस तरह इस साल 45 स्कूलों में प्रतिनियुक्ति एवं संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। लेकिन प्रतिनियुक्ति के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। गई है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक ,कोरबा ब्लॉक ,करतला ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को कटघोरा एवं कोरबा के शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में पदस्थ किया गया है।जिससे वहां की शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है।

    सीएसआर मद का भी किया बंदरबाट

    जिन स्कूलों में पहले से ही अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने वाले सबंधित विषय के शिक्षक पदस्थ हैं वहाँ भी सीएसआर मद से शिक्षकों की संविदा नियुक्ति कर सीएसआर मद का बंदरबाट किया जा रहा है।प्रायः शहरी क्षेत्र के सभी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में यह मनमानी देखी जा सकती है।

    इन प्रक्रियाओं की हो जांच

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम के 55 विद्यालयों में अनियमितता करने वालों पर उचित कार्रवाई की दरकार है। जिसके तहत इन स्कूलों में प्रतिनियुक्ति / संविदा भर्ती संबंधी पात्रता नियमावली ,प्राथमिकता निर्धारण नियमावली,विज्ञापन प्रकाशन ,चयन सूची पदस्थापना आदेश, डेमो क्लास की सीडी/वीडियोग्राफी ,वरीयता सूची ,इंटरव्यू में प्राप्त अंक की जानकारी की जांच जरूरी है।विभाग इन तमाम जानकारियों को छुपा रहा।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026

    जीपीएम जिले में पंचायत सचिवों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सचिवों का हुआ तबादला

    07/07/2026

    चलती बस बनी प्रसूति कक्ष: कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

    07/07/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.