Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    दीपावली विशेष: मां महालक्ष्मी की आराधना, सुख-समृद्धि की कामना और गरीबों की दिवाली का सवाल; सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने का लें संकल्प

    08/11/2026

    बस्तर में जवानों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, बोले– क्सलवाद के खात्मे के साथ शुरू हुआ शांति और विकास का नया दौर,,

    08/11/2026

    आत्मज्योति जलाकर अपने अंदर के गुणों और शक्तियों को जागृत करना ही सच्ची दीपावली: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कटघोरा में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व, मां लक्ष्मी की आकर्षक रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र। ,

    04/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » कुसंग , सिनेमा , मोबाईल , टीवी और फैसन से युवाओं में अनैतिकता आती है -भगवान भाई
    Uncategorized

    कुसंग , सिनेमा , मोबाईल , टीवी और फैसन से युवाओं में अनैतिकता आती है -भगवान भाई

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल16/12/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कुसंग , सिनेमा , मोबाईल , टीवी और फैसन से युवाओं में अनैतिकता आती है -भगवान भाई

    कटघोरा—आज के बच्चे कल का भावी समाज हैं। अगर कल के भावी समाज को अच्छा देखना चाहते हो तो वर्तमान के युवाओं को नैतिक सद्गुणों की शिक्षा की आधार से चरित्रवान बनाए। तब समाज बेहतर बन सकता है। गुणवान व चरित्रवान बच्चे देशकी सच्ची सम्पत्ति हैं । उक्त उदगार माउंट आबू राजस्थान से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने कहे | वे बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र और शिक्षको को जीवन में नैतिक शिक्षा का महत्व विषय पर बोल रहे थे |

    उन्होंने बताया कि ऐसे गुणवान और चरित्रवान बच्चे देश और समाज के लिए कुछ रचनात्मककार्य कर सकते हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति को याद दिलाते हुए कहा कि प्राचीन संस्कृति आध्यात्मिकता की रही जिस कारण प्राचीन मानव भी वंदनीय और पूजनीय रहा। उन्होंने बताया कि नैतिक शिक्षा से ही मानव के व्यवहार में निखार लाता है।
    ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने कहा कि वर्तमान समय कुसंग, सिनेमा, व्यसन और फैशन से युवा पीढ़ी भटक रही है।आध्यात्मिक ज्ञान और नैतिक शिक्षा के द्वारा युवा पीढ़ी को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने बताया कि सिनेमा, मोबाईल , इन्टरनेट व टीवी. के माध्यम से युवा पीढ़ी पर पाश्चात्य संस्कृति का आघात हो रहा है। इस आघात से युवा पीढ़ी को बचाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी को कुछ रचनात्मक कार्य सिखाए, तब उनकी शक्ति सही उपयोग में ला सकेंगे।
    वरिष्ठ राजयोगी ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने कहा कि हमारे मूल्य हमारी विरासत है। मूल्य की संस्कृति के कारण भारत की पूरे विश्व में पहचान है। इसलिए नैतिक मूल्य, मानवीय मूल्यों की पुर्नस्थापना के लिए सभी को सामूहिक रूप में प्रयास करने चाहिए। सकारात्मक चिन्तन का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि सकारात्मक चिन्तन से समाज में मूल्यों की खुशबू फैलती है। सकारात्मक चिन्तन से जीवन की हर समस्याओं का समाधान होताहै। उन्होंने शिक्षा का मूल उद्देश्य बताते हुए कहा कि चरित्रवान, गुणवान बनना ही शिक्षा का उद्देश्य है। उन्होंने आध्यात्मिकता को मूल्यों का स्रोत बताते हुए कहा कि शांति, एकाग्रता, ईमानदारी, धैर्यता, सहनशीलता आदि सद्गुणमानव जाती का श्रृंगार है।
    स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र की राजयोग शिक्षिका बी के आशा बहन जी ने भी अपना उद्बोधन देते हुए कहा की नैतिक शिक्षा से ही छात्र-छात्राओं में सशक्तिकरण आ सकता है। उन्होंने आगे बताया कि नैतिकता के बिना जीवन अंधकार में हैं। नैतिक मूल्यों की कमी के कारण अज्ञानता, सामाजिक, कुरीतियां व्यसन, नशा, व्यभिचार आदि के कारण समाज पतन की ओर जाता है |
    कार्यक्रम की शुरुवात स्वागत से की गयी और अंत में बी के भगवान भाई जी ने मन की एकाग्रता बढाने हेतु राजयोग मेंडिटेशन भी कराया |
    प्रिंसिपल कुमारी एस बी रिझवी जी ने ब्रह्माकुमारी के इस कार्यक्रम के लिए अभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे कार्यक्रम हेतु निमन्त्रण भी दिया|
    कार्यक्रम में सि के शर्मा श्रीमती भावना के साथ सभी शिक्षक स्टाफ उपस्थित था |
    चाम्पा ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र की संचालिका बी के रचना बहन जी, स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र की राजयोग शिक्षिका बी भी उपस्थित थे |
    जन जन कि आवाज के सवादाता विनोद जयसवाल भी उपस्थित थे |

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    दीपावली विशेष: मां महालक्ष्मी की आराधना, सुख-समृद्धि की कामना और गरीबों की दिवाली का सवाल; सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने का लें संकल्प

    08/11/2026

    बस्तर में जवानों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, बोले– क्सलवाद के खात्मे के साथ शुरू हुआ शांति और विकास का नया दौर,,

    08/11/2026

    आत्मज्योति जलाकर अपने अंदर के गुणों और शक्तियों को जागृत करना ही सच्ची दीपावली: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कटघोरा में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व, मां लक्ष्मी की आकर्षक रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र। ,

    04/11/2026

    भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! चुनाव याचिका पर हाई कोर्ट का आदेश बरकरार, पाटन चुनाव विवाद की सुनवाई का रास्ता साफ

    03/11/2026

    नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में मिलेगी नई पहचान, 16 एकड़ में लगा अभियान* विकसित भारत संकल्प पार्क में 2,500 से अधिक पीपल और 500 स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगे,,

    03/11/2026

    जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं; 41 आवेदनों पर अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश

    03/11/2026
    Editors Picks

    दीपावली विशेष: मां महालक्ष्मी की आराधना, सुख-समृद्धि की कामना और गरीबों की दिवाली का सवाल; सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने का लें संकल्प

    08/11/2026

    बस्तर में जवानों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, बोले– क्सलवाद के खात्मे के साथ शुरू हुआ शांति और विकास का नया दौर,,

    08/11/2026

    आत्मज्योति जलाकर अपने अंदर के गुणों और शक्तियों को जागृत करना ही सच्ची दीपावली: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कटघोरा में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व, मां लक्ष्मी की आकर्षक रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र। ,

    04/11/2026

    भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! चुनाव याचिका पर हाई कोर्ट का आदेश बरकरार, पाटन चुनाव विवाद की सुनवाई का रास्ता साफ

    03/11/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.