HomeUncategorizedकिसानों को खेती में होने वाले बीमारियों से नुकसान मे रोकथाम के...

किसानों को खेती में होने वाले बीमारियों से नुकसान मे रोकथाम के बारे में बताया ..कुर्रे

छ,ग कटघोरा . कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र लखनपुर कटघोरा के अधिष्ठाता एस.एस.पोर्ते के मार्गदर्शन में प्राध्यापक डॉ.तरुण कुर्रे ने चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं को ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तारतम्य में ग्राम विजयपुर के किसानों के खेतों में जाकर उगने वाले विभिन्न खरपतवारों जैसे भृंगराज, जंगली जुट ,चिरपोटी, गुमि,चूहा, बी, गंगाई ,आदि की पहचान कराया गया और किसानों को इन खरपतवारो से होने वाली नुकसान से अवगत कराया गया साथ ही इसके रोकथाम की विभिन्न विधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई जिसमें
कृषिगत विधियो- इसके अंतर्गत भू परिष्करण पद्धति, स्वच्छ बीज, फसल चक्र, अच्छादन फसले,अंतर्वत्ति खेती, पलवार, का उपयोग किस्म का चुनाव, आदि से खरपतवार का नियंत्रण कैसे कर सकते हैं किसानों को अवगत कराया गया।
2 यांत्रिक विधियो-खरपतवारों को हाथ से उखाड़ना हस्तचलीत यंत्रों से निराई गुड़ाई करना बाढ़ द्वारा खरपतवार नियंत्रण करना।
3 रासायनिक प्रबंधन-इसमें किसानों को बताया गया कि रासायनिक दवाइयां का उपयोग कब व कितनी मात्रा में करनी चाहिए इसकी जानकारी दी गई व इससे होने वाली लाभ व हानियां के बारे में चर्चा की गई,,,,

विनोद जायसवाल
विनोद जायसवाल
जन जन की आवाज़

Must Read