Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » अंजू मर गई हमारे लिए, पिता का बयान
    Uncategorized

    अंजू मर गई हमारे लिए, पिता का बयान

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल26/07/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अंजू मर गई हमारे लिए,… भारत अंजू मर गई हमारे लिए, पिता का बयान पाकिस्तान जाकर अपने फेसबुक फ्रेंड से निकाह करने वाली अंजू का ग्वालियर से नाता है। अंजू के इस कदम से पूरा परिवार दुखी है और आक्रोशित भी। उसके पिता गया प्रसाद का कहना है कि उनके लिए तो वह मर गई है। अंजू का परिवार ग्वालियर के पास टेकनपुर बीएसएफ अकादमी के नजदीक बसे बोना गांव का निवासी है। उसके पिता और मायके के सदस्य यहीं रहते हैं। अंजू के पाकिस्तान में अपने फेसबुक फ्रेंड से निकाह करने की खबर जैसे ही सामने आई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उसके बाद से अंजू के रिश्तेदार चर्चाओं में हैं। अंजू के पिता गया प्रसाद ने संवाददाताओं से बताया कि “अंजू की एक 14 साल की बेटी और छह साल का बेटा है, अब उसे कौन संभालेगा। अंजू को अगर ऐसा ही कदम उठाना था तो पहले उसे अपने पति को तलाक देना चाहिए था और घर वालों को भी बताना चाहिए था। उसकी लगभग 20 साल पहले शादी हुई थी।” उन्हें यह पता पहले से नहीं था कि अंजू ऐसा कदम उठाने वाली है। उनकी तो उससे वर्षों में कभी कभार बात होती है। हां शादी और दूसरे समारोहों में जरूर उसका आना-जाना रहा। मां से जरुर बात होती रही है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि “हमारा उस लड़की से कोई लेना देना नहीं है। पहली शादी के बाद वैसे ही रिश्ते रहे, जैसे बाप बेटी के होते हैं, कभी कभार उसका आना-जाना होता था क्योंकि वह हम से पांच सौ किलोमीटर दूर रहती थी। मुझे तो इस बात की भी जानकारी नहीं थी कि उसने कब वीजा और पासपोर्ट बनवाया। जो लड़की घर से बाहर चली गई वह एक तरह से हमारे लिए तो मर गई है।” पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कई बार तो वह गुस्से में भी आ गए और उन्होंने यही कहा कि “बेटी के दिमाग में क्या चल रहा था, वह कुछ नहीं जानते। मैं पिता होने के नाते कैसे कह सकता हूं कि लड़की के मन में क्या चल रहा था। मुझे इस बात का दुख है कि उसे अपने बच्चों का भी ख्याल नहीं आया। अगर उसे कहीं और शादी करनी थी तो पति को उसे तलाक देना चाहिए था और उसके बाद दूसरी शादी करती। एक तरफ जहां उस लड़के का जीवन खराब हो गया, वहीं इन दो बच्चों की जिंदगी खराब हुई।” जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया है क्या बेटी पर किसी तरह का दबाव रहा होगा इसलिए पाकिस्तान गई तो उन्होंने कहा, “हमारी तरफ से उस पर कोई दबाव नहीं था, न भेजने का था न आने का। न मैं बात करना चाहता हूं और न आज तक बात की है। मैं भारत सरकार से कोई अपील नहीं करूंगा कि उसे वापस लाया जाए उसे तो वहीं मरने दो।”

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026

    शासकीय आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश का अंतिम मौका: 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन सत्र 2026-27 के लिए कोपा और IoT के आधुनिक ट्रेड्स में प्रवेश प्रक्रिया जारी, आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन।

    22/07/2026

    पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत में प्रशासनिक फेरबदल: खगेश कुमार निर्मलकर को दूसरी बार मिली CEO की कमान ​कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू हुई व्यवस्था,,

    22/07/2026

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026
    Editors Picks

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026

    शासकीय आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश का अंतिम मौका: 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन सत्र 2026-27 के लिए कोपा और IoT के आधुनिक ट्रेड्स में प्रवेश प्रक्रिया जारी, आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन।

    22/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.