भोपाल। देशभर में अपना असर दिखा रहे बिपरजॉय अब मध्य प्रदेश में भी अपने तेवर दिखाने जा रहा है। तूफान के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। बता दें बादलों ने प्रदेशभर में डेरा डाल लिया है। जिसके चलते 22 से 24 जून तक एमपी के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। भोपाल समेत 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बता दें मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश होगी। अलावा इसके कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जबता दें आज से प्री-मानसून गतिविधियां भी चालू हो गई है। जिससे अब रिमझिम बारिश का दोर भी जल्द ही शुरू होगा। फिलहाल बिपरजॉय के असर से मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रहा है।

जन जन की आवाज़