HomeUncategorizedSchool Holiday- 1 से 8वीं तक के छात्रों के लिए राहत भरी...

School Holiday- 1 से 8वीं तक के छात्रों के लिए राहत भरी खबर, बढ़ा शीतकालीन अवकाश, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

School Holiday-कई राज्यों द्वारा स्कूल में अवकाश घोषित किया गया था, हलाकि कई राज्यों में स्कूलों को खोल दिया गया है। जबकि देश में फिर से बढ़ते शीतलहर को देखते हुए कुछ राज्यों में शीतकालीन अवकाश को एक-दो दिन के लिए आगे भी बढ़ा दिया गया है। एक से 8वीं तक के छात्र को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

छपरा में बढ़ा अवकाश

बिहार के कई जिलों में स्कूल की टाइमिंग को बदल दिया गया है। छपरा में आठवीं के सभी स्कूल 19 जनवरी तक के लिए बंद किए गए है। कल से स्कूलों को फिर से खोला जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी स्कूलों में अवकाश को बढ़ाया गया था। हालांकि स्कूलों में अवकाश 18 जनवरी तक के लिए जारी किए गए थे। जिसके बाद आज से कई जिलों में स्कूलों को खोल दिया गया है। वहीं हापुड़ में एक से आठवीं तक के स्कूल को 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा सख्त चेतावनी दी गई है कि बिना आदेश के स्कूल खोलने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यूपी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में भी 20 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।

चंडीगढ़ में भारी शीतलहर को देखते हुए स्कूल में अवकाश को 21 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 22 जनवरी को रविवार होने की स्थिति में स्कूल 23 जनवरी से फिर से संचालित किए जाएंगे, जबकि कक्षा 9वी और 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 9:00 बजे से संचालित की जा रही है।

हरियाणा में 23 जनवरी से खुलेंगे स्कूल

हरियाणा में भी स्कूल की छुट्टियों को बढ़ाया गया है। हरियाणा सरकार द्वारा 21 जनवरी तक अवकाश को बढ़ा दिया गया है। अब 23 जनवरी सोमवार से स्कूल का संचालन किया जाएगा।

गुरुग्राम DC का आदेश

गुरुग्राम में निजी स्कूल की मनमानी भी जारी है 21 जनवरी तक सभी शासकीय और निजी स्कूल में छुट्टी बढ़ा दिए जाने के बावजूद कई ऐसे निजी स्कूल है, जो आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। सरकार द्वारा उनको जल्द सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस संबंध में डीसी के आदेश जारी किए हुए हैं।

विनोद जायसवाल
विनोद जायसवाल
जन जन की आवाज़

Must Read