Author: विनोद जायसवाल
मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर की डबल बेंच ने लोक शिक्षण संचनालाय की कमिश्नर शिल्पा गुप्ता को कोर्ट आदेश की अवमानना करने पर गिरफ़्तारी वारंट जारी किया है, कोर्ट ने शिक्षा विभाग की कमिश्नर शिल्पा गुप्ता को गिरफ्तार कर 23 मार्च को कंप्लायंस रिपोर्ट के साथ हाई कोर्ट में हाजिर करने का निर्देश दिया है। बता दें हाई कोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए 23 अक्टूबर 2024 को आदेश पारित कर आरक्षित वर्ग के मेरिटोरियस प्राथमिक शिक्षकों को उनकी पसंद अनुसार ट्रायबल से चार सप्ताह के अंदर डी.पी.आई. में पोस्टेड करने का आदेश दिया था, हाई कोर्ट…
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उन्हें किया नमन रायपुर, 08 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी न केवल प्रखर राष्ट्रवादी थे, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान के दृढ़ रक्षक भी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में…
CGMSC घोटाला : 700 करोड़ के भ्रष्टाचार में तीन IAS पर शिकंजा, जांच में बड़े खुलासे के संकेत… रायपुर।* छत्तीसगढ़ में कोल घोटाले के बाद सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) घोटाला, जिसमें 700 करोड़ से अधिक की अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। कम कीमत के मेडिकल सामानों को 1000 गुना अधिक कीमत पर खरीदा गया, जिससे सरकारी खजाने को भारी चूना लगा। विधानसभा में भी यह मुद्दा जोर-शोर से उठा, और अब मामले की जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। *तीन IAS अधिकारियों पर शिकंजा, पूछताछ शुरू* इस घोटाले में अब तक तीन IAS अफसरों…
कोरबा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हो चुका है, जिसमें डॉ. पवन सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। भाजपा समर्थित डॉ. पवन सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने अपना कोई प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं उतारा, जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर और जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल भी मौके पर मौजूद रहे। डॉ. पवन सिंह के निर्विरोध निर्वाचन के बाद उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है। निर्वाचित होने के बाद डॉ. पवन सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते…
निकिता जायसवाल निर्विरोध चुनी गईं जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोरबा। छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल निर्विरोध उपाध्यक्ष जिला पंचायत चुनी गईं। उनके प्रस्तावक डॉ पवन कुमार सिंह और समर्थक श्रीमती रेणुका राठिया रही। श्रीमती निकिता के विरोध में निश्चित समय अवधि तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दर्ज नहीं किया। जिला पंचायत चुनाव के पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार बंजारे ने श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल को जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर सम्यक रूप से निर्विरोध विजयी घोषित किया तथा सम्यक निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदाय किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत…
कबीरधाम। कवर्धा(कबीरधाम) जिले के ग्राम पंचायत परसवारा में 7 महिलाएं चुनाव जीतकर पंच बनीं, लेकिन जब शपथ लेने की बारी आई, तो उनके पति ही शपथ लेने के लिए पहुंच गए। पंचायत के सचिव शपथकर्ता अधिकारी ने इन पतियों को न सिर्फ शपथ दिलाया बल्कि आवभगत भी किया। अब सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
पंचायत चुनाव में सामग्री वितरण कार्य में बिना सूचना गायब रहे 6 कर्मचारियों पर गिरी कार्रवाई की गाज ,एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने दिए गए निर्देश,, कोरबा । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तृतीय चरण मतदान के अंतर्गत खण्ड कटघोरा के चुनाव सामग्री वितरण दिनांक 22 फरवरी 2025 को बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले मतदान कर्मचारियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा दिनेश नाग द्वारा कारण बताओ नोटिश जारी किया गया था। इस सम्बंध में कर्मचारियों द्वारा जवाब प्रस्तुत किया गया, जिसमें 6 कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोष जनक नही होने के कारण उन…
रायपुर । करोड़ों के मुआवजा घोटाले में दो दिन में दो डिप्टी कलेक्टरों को सस्पेंड किया गया है। भारत सरकार के भारतमाला परियोजना रायपुर-विशाखापट्टनम सिक्स लेन ग्रीन कारिडोर के बहुचर्चित मुआजवा घोटाले में ये कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे को निलंबित कर दिया। शशिकांत मुआवजा घोटाले के दौरान अभनपुर के तहसीलदार थे। वो अभी कोरबा में पोस्टेड हैं । उन्हें 324 करोड़ के स्कैम का मास्टरमाइंड बताया जाता है। विधानसभा में 324 करोड़ के घोटाले पर बवाल मचने पर सरकार ने तत्कालीन एसडीएम निर्भय साहू को मंगलवार को ही सस्पेंड कर दिया।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गरमाया मीडिया सम्मान परिवार का मुद्दा, जनसंपर्क विभाग पर विधायक भावना बोहरा ने लगाए गंभीर आरोप क्या मालूम है आपको जनसंपर्क विभाग सीधे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास है, फिर भी विभाग सवाल व जाँच के घेरे में? रायपुर, भारत सम्मान – छत्तीसगढ़ विधानसभा में जनसंपर्क विभाग की विज्ञापन वितरण प्रणाली और ‘मीडिया सम्मान परिवार’ कार्यक्रम को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा विधायक भावना बोहरा ने इस मामले को सदन में उठाते हुए भ्रष्टाचार और पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए। भ्रष्टाचार और पक्षपात: विधायक भावना बोहरा का कहना है कि जनसंपर्क विभाग निष्पक्ष पत्रकारिता…
बिलासपुर भरनी सकरी में मीडिया सम्मान परिवार के बैनर तले परिचय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य आयोजन बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में 25 फरवरी 2025 को मीडिया सम्मान परिवार द्वारा परिचय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के वेब पोर्टल पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पत्रकारिता के अधिकारों, शासन द्वारा पत्रकारों को दिए जाने वाले लाभों, तथा वेब पोर्टल पत्रकारों को इन लाभों से वंचित किए जाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष मंथन किया गया। पत्रकारिता के अधिकारों पर गहन चर्चा कार्यक्रम के दौरान वेब पोर्टल के रजिस्ट्रेशन, गुमास्ता लाइसेंस,…
