Author: विनोद जायसवाल
कोरबी आत्मानंद हाई सेकेंडरी विद्यालय: नए प्रभारी प्राचार्य जीवनलाल जगत की नियुक्ति से नई उम्मीद, लेकिन शिक्षक अभाव बनी चुनौती,, कोरबा कटघोरा—– पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोरबी में संचालित स्वामी आत्मानंद हिंदी-इंग्लिश मीडियम हाई सेकेंडरी विद्यालय में हाल ही में नए प्रभारी प्राचार्य जीवनलाल जगत की नियुक्ति हुई है। यह नियुक्ति पूर्व प्रभारी प्राचार्य गुलाब गढ़ेवाल के हृदयघात से आकस्मिक निधन के बाद की गई, जिसके कारण विद्यालय की व्यवस्थाएं कुछ समय के लिए अव्यवस्थित हो गई थीं। नए प्राचार्य के आगमन से विद्यालय में उत्साह का माहौल है, लेकिन शिक्षकों की कमी और अन्य बुनियादी समस्याएं अभी भी…
चिरमिरी-कटघोरा स्टेट हाईवे: नाले में तब्दील सड़क, जानलेवा गड्ढों से रोजाना दुर्घटनाएं, लोक निर्माण विभाग की उदासीनता,, कोरबा कटघोरा ——– पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत कोरबी-चोटिया-चिरमिरी स्टेट हाईवे की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। यह मार्ग, जो छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के साथ-साथ जिले के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB), कोरिया, बैकुंठपुर, और सूरजपुर से जोड़ता है, अब नाले और जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो चुका है। खासकर ग्राम फुलसर के पास विश्वकर्मा वेल्डिंग के सामने सड़क की हालत इतनी खराब है कि बरसात का पानी खेतों से तेज बहाव के साथ बहकर…
। कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक की सोसायटी सिरमिना में किसानों को खाद वितरण को लेकर रार मची हुई है। एक ग्रामीण का वीडियो वायरल होने के बाद समिति के प्राधिकृत अधिकारी से लेकर संचालक और अन्य संबंधितों ने वीडियो बयान जारी कर हर तरह के आरोप को निराधार बताया है। दूसरी तरफ इसी मामले में सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में लिखित शिकायत अलग-अलग की गई है। कलेक्टर जनदर्शन में की गई शिकायत में कहा गया है कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सिरमिना में खाद की किल्लत से किसानों के लिये भारी समस्या हो गई है जिसमें…
कटघोरा में आयकर विजिलेंस विभाग की छापेमारी: धिरपाल दास दीवान के घर दो दिन की कार्रवाई से नगर में हड़कंप,, कोरबा जिले के कटघोरा नगर के तहसील भाठा मोहल्ले में 14 और 15 जुलाई 2025 को आयकर विजिलेंस विभाग की एक बड़ी छापेमारी ने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी। इस कार्रवाई का केंद्र था धिरपाल दास दीवान का निवास, जहां आयकर विभाग की टीम ने दो दिनों तक गहन जांच-पड़ताल की। इस दौरान नगर में तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें उड़ीं, जिनमें करोड़ों रुपये, सोना-चांदी और अन्य संपत्तियों की बरामदगी की बातें शामिल थीं। हालांकि, जांच अधिकारियों ने मीडिया…
