Author: विनोद जायसवाल
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया,, कोरबा पोड़ीउपरोरा / जिले के दूरस्थ वनाँचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा, विकासखण्ड-पोड़ीउपरोड़ा में 25 दिसम्बर 2025 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के मध्य विविध कार्यक्रम एवं परिचर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारें में बताते हुए…
हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में “वीर बाल दिवस” मनाया गया.. शहीदों की शहादत को दी गई आदरांजलि.. कोरबा पोडीउपरोडू / जिले के दूरस्थ वनाँचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा, विकासखण्ड-पोड़ीउपरोड़ा में शासन के निर्देशानुसार दिनांक 26 दिसम्बर 2025 को “वीर बाल दिवस” मनाया गया। संस्था के विद्यार्थियों के मध्य “वीर बाल दिवस” पर केंद्रित विविध कार्यक्रम एवं चर्चा-परिचर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दसवें सिक्ख गुरू गोविन्द सिंह जी के पुत्रों साहिबजादों बाबा ज़ोरावार सिंह जी और बाबा फ़तेह सिंह जी के शहादत को नमन करते हुए विद्यार्थियों को उनके त्याग…
जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,, कटघोरा (कोरबा): कटघोरा के चर्चित जनपद सदस्य अक्षय गर्ग हत्याकांड के बाद आज पूरे नगर में शोक और आक्रोश का माहौल रहा। माल्दा स्थित मुक्तिधाम में हजारों नम आंखों और भारी जनसमूह की उपस्थिति में अक्षय गर्ग का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके छोटे भाई अभय गर्ग ने उन्हें मुखाग्नि दी। दुखद अंत और शोकाकुल परिवार अक्षय गर्ग अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी 22 वर्षीय बेटी नयन (जो पुणे में पढ़ाई कर रही हैं) और 12 वर्षीय पुत्र आयुष्मान सहित उनकी…
कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,, कोरबा कटघोरा। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की धारदार चाकू व टंगिया मारकर जघन्य हत्या कर देने के मामले को सुलझाने में पुलिस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। आईजी डॉ. संजीव शुक्ला के प्रवास और घटनास्थल का अवलोकन उपरांत उनके मार्गदर्शन में जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा थाना के अधीन जटगा पुलिस सहायता केंद्र में कैंप लगाकर विभिन्न बिंदुओं पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। कप्तान के नेतृत्व…
कोरबा: पोड़ीउपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत.. कोरबा: पोड़ी उपरोरा पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत.. कोरबा:-दिनदहाड़े बीजेपी नेता व पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की अज्ञात हत्यारो ने बेरहमी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।घटना की खबर सामने आते ही कटघोरा समेत पूरे जिले में हड़कंप मच गया।देखते ही देखते पूरा कटघोरा छावनी में…
अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प,, मंडी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई , कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कोरबा अजीत वंसत के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पाली रोहित सिंह के मार्गदर्शन में तहसील पाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मादन स्थित शुभम अग्रवाल के दुकान एवं गोदाम में संयुक्त टीम ने दबिश दी । तहसीलदार पाली भूषण सिंह मंडावी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में नायब तहसीलदार सुश्री राशिका अग्रवाल, हल्का पटवारी, खाद्य निरीक्षक रविराज ,पाली और मंडी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार व आकाश भारद्राज कटघोरा उपस्थित रहे।…
पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता! कोरबा। पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता ननकीराम कंवर और कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के बीच जारी हाई-वोल्टेज जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कंवर की 14-सूत्रीय गंभीर शिकायतों पर बिलासपुर कमिश्नर सुनील कुमार जैन ने अपनी 54 दिनों की गहन जांच पूरी कर रिपोर्ट राज्य शासन को भेज दी है। लेकिन, 24 नवंबर 2025 को रिपोर्ट जमा होने के बावजूद, करवाई की तलवार अभी तक म्यान से बाहर…
कोरबा: 22 साल के संघर्ष के बाद भूविस्थापित महिलाओं ने कुसमुंडा SECL दफ्तर में जड़ा ताला! अनिश्चितकालीन धरना शुरू,, कोरबा। SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) और जिला प्रशासन की लगातार उदासीनता और संवेदनहीनता के खिलाफ अपनी अंतिम लड़ाई शुरू करते हुए, कुसमुंडा परियोजना से प्रभावित भूविस्थापित महिलाओं ने आज अलसुबह कड़ा विरोध दर्ज कराया। रोजगार, सम्मानजनक बसाहट, पुनर्वास और अन्य सुविधाओं की लंबित मांगों को लेकर महिलाओं ने कुसमुंडा कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया है और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई हैं। ⏳ 22 वर्षों का संघर्ष पहुंचा निर्णायक मोड़ पर कुसमुंडा क्षेत्र से प्रभावित…
मैनपाट में बक्साइट खदान विस्तार पर बवाल: जनसुनवाई में ग्रामीणों ने उखाड़ा पंडाल, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप,, अम्बिकापुर, विशेष रिपोर्ट—– छत्तीसगढ़ के पहाड़ी पर्यटन स्थल मैनपाट में कंडराजा और उरगा क्षेत्र में प्रस्तावित बक्साइट खदान विस्तार को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का विरोध रविवार को उस समय उग्र रूप ले लिया, जब नर्मदापुर मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रशासनिक जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पंडाल उखाड़ दिया। प्रशासनिक तैयारी और पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद विरोधी ग्रामीणों के आक्रोश के आगे व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जनसुनवाई का आयोजन खदान विस्तार प्रस्ताव पर ग्रामीणों की राय लेने के लिए किया गया…
सड़कों पर मवेशी, हाईकोर्ट सख्त:राज्य सरकार को फटकार—कहा, प्लानिंग तक सीमित, अमल नहीं हो रहा,, छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों से बढ़ रहे हादसों पर 11 नवंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। दरअसल हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों को ध्यान में रखकर कार्रवाई करने को कहा था। साथ ही मुख्य सचिव से शपथपत्र के साथ जवाब मांगा था। मुख्य सचिव ने शपथपत्र दिया जिसमें उन्होंने सरकार के तमाम फैसलों का जिक्र किया। इसे लेकर हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि आप लोग योजनाएं और निर्देश बनाते हैं, लेकिन लागू कौन कर…

