Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » नक्सलियों के गढ़ में घुस ढेर किए 1 करोड़ 30 लाख के 31 इनामी नक्सली ,लाए गए शव,16 की शिनाख्त….
    Uncategorized

    नक्सलियों के गढ़ में घुस ढेर किए 1 करोड़ 30 लाख के 31 इनामी नक्सली ,लाए गए शव,16 की शिनाख्त….

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल06/10/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    नक्सलियों के गढ़ में घुस ढेर किए 1 करोड़ 30 लाख के 31 इनामी नक्सली ,लाए गए शव,16 की शिनाख्त….

     

    नारायणपुर । शुक्रवार को दंतेवाड़ा- नारायणपुर के जवानों ने जिन 31 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है, उनमें 1 करोड़ 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली भी शामिल हैं। अभी 16 नक्सलियों की पहचान हुई है, जबकि 15 अन्य की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पूरी मुठभेड़ के घटनाक्रम को इस तरह समझें-

    ◾ दिनांक 03.10.2024 को जिला नारायणपुर/ दंतेवाड़ा से डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी थाना Orcha & Barsur क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोवेल, नेंदूर, व थुलथुली की ओर रवाना हुये थे।

    ◾ इस क्षेत्र में डीकेएसजैसी नीति, कमलेश, सहित पूर्वी बस्तर डिवीजन, पीएलजीए कंपनी नंबर 6, इंद्रावती एरिया कमिटी और प्लाटून नंबर 16 के शीर्ष नक्सलियों की उपस्थिति की मिली थी सटीक आसूचना। इसी आसूचना पर संयुक्त टीम निकली थी नक्सल विरोधी सर्च अभियान पर।

    ◾ अभियान के दौरान दिनांक 04.10.2024 के लगभग 12:30-13:00 बजे *नेंदूर – थुलथुली के जंगल में पुलिस पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जो की देर शाम तक लगातार चलती रही।

    ⚫️ फायरिंग बंद होने पर सभी टीमों द्वारा अपने-अपने दिये गये टॉस्क क्षेत्र में सर्चिंग करने पर घटना स्थल के अलग-अलग स्थानों से 18 पुरूष एवं 13 महिला कुल 31 सशस्त्र वर्दीधारी माओवादी का शव बरामद हुआ।

    ⚫️ मारे गए नक्सलियों में 25 लाख इनामी DKSZC सदस्य नीति उर्फ उर्मिला सहित कई 8 लाख इनामी पीएलजीए कंपनी नंबर 6 के सदस्य और डीवीसीएम रैंक के नक्सली शामिल।

    ⚫️ Weapon Recovery Details

    01) LMG Rifle – 01 No
    02) AK 57 Rifle – 04 No
    03) SLR Rifle – 06 No
    04) INSAS Rifle – 03 No
    05) Rifle .303 Total – 02 No
    06) Many other calibre rifles and locally fabricated weapons बरामद हुआ।

    ⚫️ बड़ी संख्या में आटोमेटिक हथियारों की बरामदगी भी इस ऑप्स की एक ऐतिहासिक सफलता है घटना स्थल में और भी खून के धब्बे दिखाई दिये जिससे प्रतीत होता है कि इस मुठभेड़ में बडी संख्या में अन्य माआवेदियों के घायल अथवा मारे जाने की प्रबल संभावना है।

    ⚫️ मारे गये नक्सलियों के नाम व पद
    👇

    1. नीति, DKSZC
    2. सुरेश सलाम, डीवीसीएम
    3. मीना माडकम, डीवीसीएम
    4. अर्जुन PPCM, पीएलजीए कंपनी 6
    5. सुंदर PPCM, पीएलजीए कंपनी 6
    6. बुधराम, PPCM पीएलजीए कंपनी 6
    7. सुक्कू, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6
    8. सोहन, एसीएम, बारसूर एसी
    9. फूलो, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6
    10. बसंती, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6
    11. सोमे, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6
    12. जमीला उर्फ बुधरी, PM, पीएलजीए
      कंपनी 6
    13. रामदेर, एसीएम
    14. सुकलू उर्फ विजय एसीएम
    15. जमली एसीएम
    16. सोनू कोर्राम, एसीएम अमदेयी

    👆इन 16 नक्सलियों पर 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा का इनाम घोषित। अन्य 15 नक्सलियों की शिनाख्तगी कार्यवाही जारी है।

    ⚫️ पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री गौरव राय द्वारा बताया गया कि- पूर्वी बस्तर डिवीजन क्षेत्र के दुर्गम जंगल एवं विकट भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से बचाना और उन्हें माओवादी सिद्धांतों के आकर्षण से बाहर निकालना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, ताकि क्षेत्र में विकास एवं शांति कायम हो सके। हम उन सभी मूलवासियों जो बाहरी विचारधारा और बाहर के नक्सली नेताओं के गलत प्रभाव में फंस गये हैं उनसे अपील करते हैं कि वे नक्सलवाद एवं नक्सली विचारधारा को त्याग कर शासन की आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति को अपनाकर समाज के मुख्य धारा से जुड़े और हथियार और नक्सलवादी विचारधारा का पूर्णतः त्याग व विरोध करें।

    ⚫️ पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि- वर्ष 2024 में माओवादियों संगठन के शीर्ष नेतृत्व को सुरक्षा बल द्वारा भारी क्षति पहुंचाई गई। विगत 09 महिने में DKSZC जोगन्ना जिला पेदापल्ली, तेलंगाना राज्य, DKSZC रंधेर जिला वारंगल राज्य तेलंगाना, DKSZC रूपेश जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र राज्य, TSC मेम्बर CRC 02 कमाण्डर सागर जिला भूपलपल्ली तेलंगाना राज्य, DVCM शंकर राव जिला भूपलपल्ली तेलंगाना राज्य, DVCM विनस जिला वारंगल तेलंगाना राज्य, DVCM जगदीश जिला बालाघाट म.प्र . राज्य, ACM संगीता उर्फ सन्नी जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र राज्य, ACM लक्ष्मी जिला मलकानगिरी उड़िसा राज्य, ACM रजीता जिला वारंगल तेलंगाना राज्य जैसे बाहर राज्य के सीनियर माओवादी कैडर को सुरक्षा बल द्वारा विभिन्न् मुठभेड़ ढेर किया गया।

    ⚫️ पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री प्रभात कुमार द्वारा बताया गया कि- वर्ष 2024 में जिला नारायणपुर में संचालित नक्सल विरोधी अभियान में अब तक कुल 44 माओवादी मारे गये, 29 गिरफ्तार एवं 47 माओवादी द्वारा आत्मसमर्पण किया गया।

    ⚫️ उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा श्री कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि- इस ऑपरेशन के उपरांत नक्सलियों के गढ़ रहे पूर्वी बस्तर डिवीजन के माओवादियों में भय का माहौल व्याप्त है। क्षेत्र को नक्सली शीर्ष नेतृत्व अपना सुरक्षित ठिकाना मानते है। नक्सली नेतृत्व इस ऑपरेशन उपरांत ग्रामीणों एवं अपने निचले कैडर को दोषारोपण कर रहे हैं। सुरक्षा बलों का नक्सलियों के अटैकिंग फोर्स के स्तम्भ के ऊपर कड़ा प्रहार है।

    ⚫️ पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि- प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से स्थानीय जिला पुलिस बल, डीआरजी तथा केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा आपसी बेहतर तालमेल एवं रणनीति के साथ काम करने के परिणाम स्वरूप वर्ष 2024 में बस्तर संभाग अंतर्गत की जा रही नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अब तक कुल 188 नक्सलियों के शव बरामद, 706 गिरफ्तार एवं 733 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है।

     

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.