Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,
    Uncategorized

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल24/12/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    कोरबा कटघोरा। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की धारदार चाकू व टंगिया मारकर जघन्य हत्या कर देने के मामले को सुलझाने में पुलिस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। आईजी डॉ. संजीव शुक्ला के प्रवास और घटनास्थल का अवलोकन उपरांत उनके मार्गदर्शन में जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा थाना के अधीन जटगा पुलिस सहायता केंद्र में कैंप लगाकर विभिन्न बिंदुओं पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। कप्तान के नेतृत्व में विशेष टीम को काफी अहम जानकारियां और सुराग हाथ लगे हैं। जिससे यह पूरा मामला लगभग साफ हो चुका है और राजनीतिक रंजिश की ओर अग्रसर है।

    Oplus_16908288

    👉🏻 5 लोगों की संलिप्तता अब तक सामने आ रही
    विश्वसनीय स्थानीय सूत्रों की मानें तो कुल 5 लोगों की संलिप्तता इस मामले में अब तक सामने आई है। अक्षय गर्ग पर टंगिया से हमला करने वाला मुख्य हमलावर हिरासत में लिया जा चुका है। उसके साथ जो तीन अन्य लोग वाहन में घटना स्थल पर गए थे व चाकू से हमला किया था इनकी तलाश की जा रही है। हत्या करने की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी भी पुलिस की हिरासत में आ चुका है। अब तक की पड़ताल में सारा मामला राजनीतिक रंजिश की ओर जा रहा है। इस वारदात में जिस वाहन का उपयोग किया गया है, वह मुख्य साजिशकर्ता के द्वारा कुछ समय पहले एक अन्य ग्रामीण से खरीदा गया था,जिसे बरामद कर लेने की खबर है। मामला लगभग पूरी तरह साफ हो चुका है जो पुलिस के लिए राहत की बात है। हालांकि,पुलिस के अधिकृत खुलासे के पूर्व कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
    👉🏻हर हालात पर रखनी होगी पैनी नजर
    पुलिस ने इस चुनौतीपूर्ण मामले को लगभग सुलझा लिया है और देर-सबेर इसका खुलासा कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ यह मामला खुलासा होने के साथ ही कटघोरा के हालातों पर विशेष और पैनी नजर रखने की आवश्यकता स्थानीय लोगों के मुताबिक बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन को काफी चौकन्ना रहने की जरूरत बताई जा रही है। राजनीतिक रंजिश ही सही,किन्तु इस तरह की जघन्य हत्या को कटघोरा ही नहीं जिलावासी भी अनुचित करार दे रहे हैं। ऐसी घटना के बाद से आक्रोष लगातार बना हुआ है। बुधवार को प्रातः 10 बजे कटघोरा के मलदा घाट मुक्तिधाम पर स्व.अक्षय गर्ग का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल

    Related Posts

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    कोरबा: 22 साल के संघर्ष के बाद भूविस्थापित महिलाओं ने कुसमुंडा SECL दफ्तर में जड़ा ताला! अनिश्चितकालीन धरना शुरू,,

    01/12/2025

    मैनपाट में बक्साइट खदान विस्तार पर बवाल: जनसुनवाई में ग्रामीणों ने उखाड़ा पंडाल, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप,,

    01/12/2025
    Editors Picks

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026

    कटघोरा के ढपढप में हनुमंत कथा का शंखनाद: 21,000 कलशों की ऐतिहासिक यात्रा से होगा भव्य आगाज़, दानदाताओं ने खोला

    26/03/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.