HomeUncategorized3 लोगों को मौत की घाट उतारने वाले दंतैल हाथी ने सरहदी...

3 लोगों को मौत की घाट उतारने वाले दंतैल हाथी ने सरहदी जिले के छाता जंगल मे डाला डेरा ,दस दिन बाद भी कुमकी हाथी राजू नाकाम ,लौटा वापस,ग्रामीणों में दहशत

कोरबा। जिले के सरहदी ग्राम पंतोरा के छाता जंगल में डेरा जमाए दंतैल हाथी को खदेड़ने की सारी कोशिश नाकाम रही। ना तो दंतैल का लोकेशन तलाश पाए और ना ही उसे छाता जंगल से खदेड़ा जा सका। ऐसे में 10 दिन से अधिक इंतजार के बाद कुमकी हाथी राजू को वापस अपने आशियाने के लिए लौटना पड़ा।

अपने दल से भटका दंतैल हाथी ने करीब 2 सप्ताह पहले कोरबा जिले के हरदीबाजार, कुसमुंडा व उरगा थाना क्षेत्र के गांव में उत्पात मचाया था। हरदीबाजार व उरगा क्षेत्र में उसने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। किसी तरह वन विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से दंतैल हाथी को कनकी की ओर से होते हुए पंतोरा की ओर खदेड़ा था। जहां दंतैल छाता जंगल में प्रवेश कर गया था। दंतैल को वापस करतला क्षेत्र के जंगल में खदेड़ने की योजना से हाथी अभ्यारण से कुमकी हाथी राजू को बुलाया गया था। करीब 10 दिन पहले जब कुमकी हाथी राजू आया तो उसे छाता जंगल में छोड़ा गया। जहां दंतैल हाथी से उसका सामना हो गया। कुमकी हाथी को देखकर दंतैल हाथी जो वहां से भागा तो वह वन विभाग की रडॉर से ही दूर हो गया। छाता जंगल में होने के बाद भी वह ढूंढने से नहीं मिला। वन विभाग के कर्मचारियों की सभी कोशिश नाकाम रही। दंतेल हाथी को खदेड़ने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों ने भरसक प्रयास किया। रात के समय अंधेरे में मशाल जलाकर दंतैल हाथी को जंगल से खदेड़ने की कोशिश की गई। जेसीबी के माध्यम से क्षेत्र को साफ कराया गया था। जिससे हाथी के पैरो के निशान का पता लगाया जा सके। लेकिन वन विभाग सफल नहीं हुआ। अब हाथी ने जंगल में डेरा जमा लिया है। दूसरी ओर वन विभाग ने कुमकी हाथी राजू को वापस रवाना कर दिया है।

ग्रामीणों में दहशत

छाता जंगल में दंतैल हाथी के मौजूदगी से आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है। रात में हाथी के विचरण के दौरान करंट लगने से मौत ना हो जाए इसलिए सब स्टेशन से कई घंटों तक बिजली बंद कर दी जाती है। जिससे क्षेत्र के ग्राम वासियों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। ऐसे में अंधेरे में हाथी के हमले का भी डर बना रहता है। ग्रामीणों के लिए ऐसी स्थिति डरावनी बनी हुई है।

विनोद जायसवाल
विनोद जायसवाल
जन जन की आवाज़

Must Read