मध्यप्रदेश । टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट के बयान ने इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अल्बर्ट ने बताया कि 23 मई को लापता होने से पहले राजा और सोनम के साथ तीन अनजान आदमी भी थे। इस बयान के बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदली और नए सिरे से मामले की जांच शुरू की और कातिल को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

अपने पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने मास्टर माइंड सोनम और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा हैं सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा ने पूरी योजना के साथ इस वारदात को अंजाम दिया।
राज कुशवाहा ,सोनम मुलाकात जानें कैसे बदली प्रेम में 👇
राज कुशवाहा सोनम रघुवंशी का प्रेमी है, जो उम्र में सोनम से करीब 5 साल छोटा है। दोनों की मुलाकात सोनम के परिवार की प्लाईवुड फैक्ट्री में हुई थी, जहां राज काम करता था। सोनम अक्सर अपनी फैक्ट्री में जाया करती थी और यहीं से दोनों के बीच प्रेम की शुरुआत हुई।
जानें राज कुशवाहा की भूमिका 👇

राज कुशवाहा का नाम इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में सामने आया है, जिसमें सोनम रघुवंशी पर अपने पति की हत्या करवाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा की हत्या की सुपारी दी थी। राज कुशवाहा को इस मामले में संदिग्ध माना जा रहा है और उसे हिरासत में लिया गया है।
राजा रघुवंशी के भाई विपुल रघुवंशी बोले – यकीन नहीं होता ,पर सोनम घटना में शामिल हो सकती है👇
विपुल रघुवंशी ने कहा कि राज कुशवाहा सोनम का कर्मचारी था और वे लगातार
फोन पर बात करते थे। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि सोनम राजा की हत्या कर देगी, लेकिन अब लगता है कि सोनम इसमें शामिल हो सकती है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी 👇
इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी शामिल हैं। इनमें से राज कुशवाहा को सोनम के प्रेमी के रूप में पहचाना गया है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है ।

जन जन की आवाज़