Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»देश»रक्षक बना भक्षक ! डॉयल 112 के चालक ने साथियों के साथ युवती के साथ की दरिंदगी , 2 दरिंदे गिरफ्तार, 3 की तलाश ..
    देश

    रक्षक बना भक्षक ! डॉयल 112 के चालक ने साथियों के साथ युवती के साथ की दरिंदगी , 2 दरिंदे गिरफ्तार, 3 की तलाश ..

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल10/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     

    रक्षक बना भक्षक ! डॉयल 112 के चालक ने साथियों के साथ युवती के साथ की दरिंदगी , 2 दरिंदे गिरफ्तार, 3 की तलाश ..

    कोरबा । छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ जनता की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले महकमे से जुड़े एक व्यक्ति ने ही हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। जिले में तैनात डायल 112 के एक चालक ने अपने चार अन्य दोस्तों के साथ मिलकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

    👉सूने मकान में दी दरिंदगी को अंजाम

    जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि डायल 112 का चालक युवती को बहला-फुसलाकर बांकी स्थित एसईसीएल (SECL) के एक सुनसान और खाली पड़े मकान में ले गया था। वहां चालक और उसके चार साथियों ने मिलकर युवती के साथ दरिंदगी की। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को मरणासन्न और बेसुध हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

    👉पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    पीड़िता ने किसी तरह अपने घर पहुँचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। जैसे ही पुलिस अधिकारियों को पता चला कि मुख्य आरोपी डायल 112 का चालक है, विभाग के उच्च अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

    👉2 आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और 5 में से 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

    👉पीड़िता का चल उपचार

    युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार और डॉक्टरी मुलाहिजा किया जा रहा है।

    👉फरार आरोपियों की तलाश

    सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
    पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि कानून रक्षक के इस कलंकित कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

     

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल

    Related Posts

    CG : इस गांव में 50 घर के 200 से अधिक धर्मांतरित लोगों ने की घर वापसी ,गंगाजल छिड़ककर मूल धर्म में कराई गई वापसी ….

    18/01/2026

    CG : पहली बार आएगा डायनामिक कलेक्टर गाइडलाइन सिस्टम ! 2000 आपत्तियों के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला …..

    18/01/2026

    शेष दिवसों में प्रभावी कार्ययोजना से करें धान खरीदी – कुणाल दुदावत,कलेक्टर नेसजगता एवं शासन की मंशानुसार सुव्यवस्थित धान खरीदी सुनिश्चित करने दिए निर्देश …

    18/01/2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति हेतु जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न

    10/01/2026

    CM के गृह जिले में RTO निकला करोड़ों का आसामी! 4 किलो सोने के बिस्किट , 51 लाख कैश की चोरी के बाद हुआ भंडाफोड़ ,मास्टरमाइंड भतीजी समेत 5 गिरफ्तार ,जानिए आईफोन गाड़ी की लालच में भतीजी ने कैसे दिया चोरी की घटना को अंजाम ….

    10/01/2026

    CG : किसान से लाखों की धोखाधड़ी मामले में विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार ,22 जनवरी तक भेजे गए जेल ,छत्तीसगढ़ की राजनीति में मची हलचल …

    10/01/2026
    Editors Picks

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026

    कटघोरा के ढपढप में हनुमंत कथा का शंखनाद: 21,000 कलशों की ऐतिहासिक यात्रा से होगा भव्य आगाज़, दानदाताओं ने खोला

    26/03/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.