HomeUncategorizedमहिला ने 1 घंटे में 6 बच्चों को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ,...

महिला ने 1 घंटे में 6 बच्चों को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ, डॉक्टर हैरान,,

रावलपिंडी। पाकिस्तान के रावलपिंडी जिले में एक अद्वितीय घटना की चर्चा हो रही है, जहां एक महिला ने सेक्सटुपलेट्स को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार इस महिला को गुरुवार रात लेबर पेन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने एक लंबी प्रक्रिया के बाद सेक्सटुपलेट्स का जन्म दिलाया। डॉक्टरों के अनुसार, नवजात शिशु और माता दोनों ही स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार इस अद्वितीय घटना में 4 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं। न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सभी नवजात बच्चे और उनकी मां की स्थिति स्वस्थ है। हालांकि, बच्चों को अच्छी देखभाल के लिए अभी भी ICU में रखा गया है। जानकारी के अनुसार वहीद, जो हजारा कॉलोनी में निवास करते हैं, उन्होंने अपनी पत्नी जीनत को गुरुवार को रावलपिंडी जिला अस्पताल में लेबर पेन के कारण भर्ती कराया था।

विनोद जायसवाल
विनोद जायसवाल
जन जन की आवाज़

Must Read