मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में अगले 5 दिन ऐसे ही हालात रहेंगे। इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 23 मई की रात सबसे गर्म रातों में से एक रहने की संभावना जताई है।
बाड़मेर में तापमान 48 डिग्री पहुंचा
राजस्थान में लू और गर्मी की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई। बालोतरा और जालौर जिलों में चार-चार और जैसलमेर में एक व्यक्ति की जान चली गई है। बाड़मेर में तापमान लगातार दूसरे दिन 48 डिग्री के पार रहा। यहां तापमान 48.8 डिग्री पर पहुंच गया। जैसलमेर से सटे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तापमान 53 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जालौर में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
वहीं, प्रचंड गर्मी की वजह से हरियाणा में दो और मध्य प्रदेश में चार लोगों ने जान चली गई है। इसके अलावा केरल में मानसून पूर्व बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ और बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई।
लू को लेकर रेड अलर्ट जारी
इस बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 16 स्थानों पर गुरुवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि लू का असर अभी कम से कम पांच दिनों तक जारी रहेगा। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी यूपी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

जन जन की आवाज़