Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » लचर परिवहन व्यवस्था,खराब मौसम से जूझते हुए कोरबा ने बरकरार रखा कीर्तिमान ,कलेक्टर श्री वसंत के नेतृत्व में बारहवें साल भी दिया शत प्रतिशत धान ,कमीशन प्रोत्साहन सहित 10 करोड़ से अधिक की राशि का होगा भुगतान ….
    Uncategorized

    लचर परिवहन व्यवस्था,खराब मौसम से जूझते हुए कोरबा ने बरकरार रखा कीर्तिमान ,कलेक्टर श्री वसंत के नेतृत्व में बारहवें साल भी दिया शत प्रतिशत धान ,कमीशन प्रोत्साहन सहित 10 करोड़ से अधिक की राशि का होगा भुगतान ….

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल23/03/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
     कोरबा। 4 फरवरी को संपन्न हुए खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के धान खरीदी अभियान में कोरबा जिले ने लगातार बारहवें साल कीर्तिमान रच दिया । कलेक्टर अजीत वसंत के नेतृत्व में शासन को शत प्रतिशत धान का परिदान कर दिया । 65 उपार्जन केंद्रों के पंजीकृत 43 हजार 412 किसानों से रिकार्ड 28 लाख 67 हजार 331 क्विंटल (समर्थन मूल्य पर 625 करोड़ 93 लाख 84 हजार 882 रुपए का )धान खरीदकर लौटाने वाले 41 समितियों को

    कमीशन एवं प्रोत्साहन राशि के तौर पर 10 करोड़ 60 लाख 91 हजार 247 रुपए का भुगतान होगा।

    यहाँ बताना होगा कि प्रदेश में में इस साल खरीफ विपणन वर्ष 2023 -24 में 1 दिसंबर से 4 फरवरी तक समर्थन मूल्य के आधार पर धान खरीदी की गई । जिले में इस साल लाख 25 लाख 70 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया था।
    तय मियाद में 41 समितियों के 65 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से पंजीकृत 43 हजार 412 किसानों से रिकार्ड 28 लाख 67 हजार 331 क्विंटल (समर्थन मूल्य पर 625 करोड़ 93 लाख 84 हजार 882 रुपए के )
    धान की आवक हुई थी । किसानों को धान के भुगतान योग्य राशि उनके बैंक खातों में भुगतान कर दिया गया है।
    समर्थन मूल्य पर खरीदे गए सवा 6 सौ करोड़ रुपए के धान की सुरक्षित रखरखाव एवं समय पर शत प्रतिशत उठाव की चुनौती थी। कलेक्टर श्रीमती अजीत वसंत के कुशल नेतृत्व में कोरबा जिले ने इस कार्यदायित्व का बखूबी पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। लगातार बिगड़ते मौसम बेमौसम बारिश एवं संग्रहण केंद्र के अभाव में करोड़ों के धान का सुरक्षित रखरखाव कतई आसान नहीं था, लेकिन कलेक्टर अजीत वसंत के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं धान खरीदी अभियान से जुड़े तमाम विभागों मार्कफेड, खाद्य विभाग ,नागरिक आपूर्ति निगम ,आदिवासी सेवा सहकारी समिति,उप पंजीयक सहकारी संस्थाएंपूरी संजीदगी से कार्य किया । कलेक्टर श्री वसंत ने संबंधित विभागों से लगातार कस्टम मिलिंग के लिए जारी डीओ एवं उठाव की जानकारी लेते रहे जिन जिन उपार्जन केंद्रों में बफर लिमिट से अधिक धान के स्टॉक की जाम होने की नौबत आती रही वहां प्राथमिकता के साथ धान के उठाव का निर्देश देती रहे। यही नहीं समय-समय पर कलेक्टर ने लापरवाह राइस मिलरों को फटकार भी लगाया , निर्देश पर मार्कफेड ने लाखों का अर्थदंड भी लगाया। उठाव पर शाबाशी भी दी । जिसकी बदौलत लगातार बारहवें साल कोरबा जिला शत प्रतिशत धान लौटा कर जीरी शार्टेज धान देने के कीर्तिमान को बरकरार रखने में सफल रहा।

    बढ़ाया मान ,समितियों को 10 करोड़ 60 लाख 91 हजार 247 रुपए का होगा भुगतान

     

    गौरतलब हो कि आदिवासी सेवा सहकारी समितियों को प्रति क्विंटल धान खरीदी पर राज्य शासन 32 रुपए कमीशन की दर से भुगतान करती है। वहीं जीरो शार्टेज (शत प्रतिशत धान का परिदान )करने पर प्रति क्विंटल 4 रुपए की दर से इन्सेंटिव्ह (प्रोत्साहन राशि)प्रदान करती है। जिले में वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में कुल 28 लाख 67 हजार 331 क्विंटल समर्थन मूल्य पर 625 करोड़ 93 लाख 84 हजार 882 रुपए के धान की खरीदी हुई थी। जिसके एवज में समितियों को 9 करोड़ 17 लाख 54 हजार 592 रुपए
    का कमीशन भुगतान होगा। इसी तरह जीरो शार्टेज के लिए 1 करोड़ 43 लाख 36 हजार 655 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस तरह समितियों को कुल कमीशन एवं प्रोत्साहन राशि के तौर पर करोड़ 12 लाख 85 हजार 392 रुपए का भुगतान होगा।समिति के आय का सबसे बड़ा जरिया धान खरीदी ही होता है। इसी कार्य से मिलने
    मिलने वाली राशि से कर्मचारियों के वेतन भुगतान से लेकर समितियों के समस्त व्यय का भुगतान किया जाता है।

    संकट में पड़ गई थीं समितियां ,खरीदी के 45 दिन बाद हो सका उठाव

    खरीफ वर्ष 2023 -24 में ‘मोदी की गारंटी’ पर मोहर लगते ही जिले में न केवल धान बेचने वाले किसानों की संख्या 4 हजार 418 ( 10.17 फीसदी) बढ़ गई ,वरन 7 लाख 38 हजार 80.2 क्विंटल ( 25 .74 फीसदी ) अधिक धान की आवक हुई है । इस साल जिला रिकार्ड 25 लाख 70 हजार क्विंटल धान खरीदी के लक्ष्य को भी जिला लांघ गया । जिले में लक्ष्य से 2 लाख 97 हजार 331 क्विंटल ( 10.36 फीसदी )अधिक धान की आवक हुई थी। लेकिन धान खरीदी के बाद सबसे महत्वपूर्ण कार्य धान के उठाव को लेकर इस बार मार्कफेड की लचर परिवहन व्यवस्था ने सहकारी समितियों को इस साल संकट में डाल दिया था । अमूमन 15 फरवरी तक पिछले 11 सालों से शत प्रतिशत धान का उठाव कर लिया जाता रहा है ,जिससे कोरबा जिला लगातार 11 साल से शत प्रतिशत धान का परिदान कर कीर्तिमान रचते आ रहा था ,लेकिन इस साल बारहवें वर्ष यह कीर्तिमान कोरबा से छीन सकता था ।जिले में कुल खरीदे गए धान में से 29 फरवरी की स्थिति में 65 में से 57 सहकारी समितियों में अभी भी 1 लाख 6 हजार 648 .40 क्विंटल समर्थन मूल्य पर 23 करोड़ 28 लाख 13 हजार 457.2 रुपए का धान जाम पड़ा था। कलेक्टर श्री वसंत के फटकार के बाद मार्कफेड एक्शन में आया और शेष धान का शत प्रतिशत डीओ जारी कर धान का प्राथथमिकता से उठाव करवाया।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026

    शासकीय आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश का अंतिम मौका: 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन सत्र 2026-27 के लिए कोपा और IoT के आधुनिक ट्रेड्स में प्रवेश प्रक्रिया जारी, आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन।

    22/07/2026

    पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत में प्रशासनिक फेरबदल: खगेश कुमार निर्मलकर को दूसरी बार मिली CEO की कमान ​कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू हुई व्यवस्था,,

    22/07/2026

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026
    Editors Picks

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026

    शासकीय आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश का अंतिम मौका: 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन सत्र 2026-27 के लिए कोपा और IoT के आधुनिक ट्रेड्स में प्रवेश प्रक्रिया जारी, आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन।

    22/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.