कोरबा। प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौजिया कलार) समाज द्वारा 11 जून रविवार को सामुदायिक भवन दीपका में “श्रद्धांजलि सभा” आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकारिणी सहित उपस्थित सामाजिक सदस्यों द्वारा स्थायी समिति के अध्यक्ष कोरबा निवासी स्व. रामनाथ पाराशर एवं स्व. गीता देवी कौशिक, नवागाँव को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके पुण्य स्मरण में 2 मिनट का मौन धारण कर मृतात्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।
ततपश्चात् कार्यकारिणी के सचिव महेंद्र कश्यप ने स्व. रामनाथ पाराशर के सामाजिक योगदान पर चर्चा करते हुए बताया कि ज़ब कभी उन्हें अवसर मिलता था, वे समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे। समाज के उत्थान में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके नेतृत्व में समाज को एक नई दिशा मिली है। वे सदा स्मरणीय रहेंगे। इस अवसर पर स्थाई समिति के वरिष्ठ सदस्य दुर्गा प्रसाद महतो ने उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष कामता प्रसाद जायसवाल ने भी उनके सामाजिक योगदान को रेखांकित किया। श्रद्धांजलि सभा में दीपका निवासी व समाज के पूर्व अध्यक्ष यूप नारायण जायसवाल, पंचराम जायसवाल, शिव जायसवाल. कोरबा से संतोष जायसवाल सहित समाज के प्रतिष्ठित सदस्य, कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामता जायसवाल ने किया।

जन जन की आवाज़