Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » यातायात नियमों का पालन करें और जीवन सुरक्षित रखे:श्री लखनलाल देवांगन
    Uncategorized

    यातायात नियमों का पालन करें और जीवन सुरक्षित रखे:श्री लखनलाल देवांगन

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल26/01/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    यातायात नियमों का पालन करें और जीवन सुरक्षित रखे:श्री लखनलाल देवांगन

    वाणिज्य,उद्योग और श्रम मंत्री ने यातायात जागरूकता अंतर्गत बाइक रैली को दिखाई झण्डी*

    यातायात नियमों का पालन करने और जागरूक रहने की अपील की

    कोरबा 26 जनवरी 2024/ 35वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत आज बाइक रैली के माध्यम से आमनागरिको को यातायात नियमों का सड़क पर पालन करने जागरूक किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य,उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और उन्होंने बाइक जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने सभी को सम्बोधित करते हुए सड़क पर वाहन चलाने के दौरान यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन अनमोल है और सड़क पर नियमों की अनदेखी कर के हम अपनी जिंदगी को खतरे में नहीं डाले। जीवन का सुरक्षा हमसे और हमारे परिवार से जुड़ा है। हमें बहुत तेज गति से वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने से बचना चाहिए। मंत्री श्री देवांगन ने सड़क पर सावधानी के साथ वाहन चलाने और दूसरे के लापरवाही से बचने के लिए खुद को सतर्क रहने की बात भी कही।
    सीएसईबी फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि आप यातायात नियमों का पालन करेंगे तो किसी भी जाँच से डरने और जुर्माना देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पुलिस और प्रशासन आमनागरिको के लिए हैं। यातायात नियमों को तोड़ेंगे तो कार्यवाही होगी,जुर्माना देना पड़ेगा,इसलिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करिए और नियमों का पालन करिए। दुपहिया चलाते हुए हेलमेट अवश्य लगाए। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि सुरक्षा हमारे जीवन से जुड़ा हुआ है। इसके लिए खुद भी जागरूक होकर अपनी सुरक्षा के खातिर हेलमेट पहनकर बाइक चलाना चाहिए। कलेक्टर ने कम उम्र के बच्चों को सड़क पर वाहन नहीं चलाने, यातायात सिग्नलों, संकेतकों का पालन करने की अपील भी की। उन्होंने यातायात जागरूकता कार्यक्रम से लोगों को लाभ होने और ज़मीनी स्तर पर दिखने की बात भी कही। पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि सड़क पर एक छोटी सी लापरवाही हमारी जान ले लेती है। कुछ लोग जुर्माना के डर से हेलमेट पहनने लगते हैं, जबकि लोगों में यह सोच व जागरूकता होनी चाहिए कि हेलमेट व सुरक्षा हमारी जिंदगी से जुड़ी है। हम यातायात के नियमों का पालन करें। उन्होंने बताया कि ज्यादातर दुर्घटनाएं बाइक से होती है और हेलमेट नहीं पहनने की वजह से मौत हो जाती है। हेलमेट पहनकर चलने से हमारी सुरक्षा मजबूत हो जाती है। उन्होंने अपने परिवार का ध्यान रखने और सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की। इस दौरान हेलमेट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम स्थल पर यातायात सुरक्षा को लेकर सेल्फी जोन भी बनाया गया था। जिसमे मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में डीएफओ कोरबा श्री अरविंद पीएम भी उपस्थित थे। सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत बाइक रैली कोरबा के प्रमुख मार्गों से होते हुए आमनागरिको को जागरूक करते हुए घण्टाघर चौक पर समाप्त हुई।
    स/कमलज्योति/सुरजीत

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026

    शासकीय आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश का अंतिम मौका: 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन सत्र 2026-27 के लिए कोपा और IoT के आधुनिक ट्रेड्स में प्रवेश प्रक्रिया जारी, आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन।

    22/07/2026

    पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत में प्रशासनिक फेरबदल: खगेश कुमार निर्मलकर को दूसरी बार मिली CEO की कमान ​कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू हुई व्यवस्था,,

    22/07/2026

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026
    Editors Picks

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026

    शासकीय आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश का अंतिम मौका: 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन सत्र 2026-27 के लिए कोपा और IoT के आधुनिक ट्रेड्स में प्रवेश प्रक्रिया जारी, आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन।

    22/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.