Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » नीट के कोचिंग के नाम पर लंबे समय से छात्रों का हो रहा था प्रदेश में शोषण अब, शासकीय विद्यालयों के गरीब छात्रों को जेईई व नीट की पढ़ाई लिए मिलेगी निःशुल्क कोचिंग सुविधा- भूपेश बघेल ,मुख्यमंत्री ने किया स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का ऑनलाइन शुभारंभ,साडा कन्या स्कूल में कार्यक्रम का किया गया आयोजन
    Uncategorized

    नीट के कोचिंग के नाम पर लंबे समय से छात्रों का हो रहा था प्रदेश में शोषण अब, शासकीय विद्यालयों के गरीब छात्रों को जेईई व नीट की पढ़ाई लिए मिलेगी निःशुल्क कोचिंग सुविधा- भूपेश बघेल ,मुख्यमंत्री ने किया स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का ऑनलाइन शुभारंभ,साडा कन्या स्कूल में कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल04/10/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नीट के कोचिंग के नाम पर लंबे समय से छात्रों का हो रहा था प्रदेश में शोषण,, अब शासकीय विद्यालयों के गरीब छात्रों को जेईई व नीट की पढ़ाई लिए मिलेगी निःशुल्क कोचिंग सुविधा- भूपेश बघेल , सरकार ने किया स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का ऑनलाइन शुभारंभ,साडा कन्या स्कूल में कार्यक्रम का किया गया आयोजन,,,,

    कोरबा । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस भारतीदासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था शुरू करने की घोषणा की गई थी। इसी तारतम्य में समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम एवं ऐलन कैरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
    मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह योजना बच्चों के सुनहरे भविष्य को गढ़ने में अहम साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण सहित दूरस्थ अंचल तक बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए 753 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के स्कूल संचालित हो रहे हैं। आज इनकी लोकप्रियता की स्थिति यह है कि इन स्कूलों में एक-एक सीट पर प्रवेश के लिए 10-10 आवेदन आते है। राज्य में आज शुरू की गई स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना भी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी निर्णय और एक अहम कदम साबित होगा। कोचिंग के लिए विद्यार्थियों को कोटा या अन्य बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब निःशुल्क कोचिंग से अपना बेहतर कैरियर निर्माण के साथ ही प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना के शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने योजना को लेकर स्कूल एवं शिक्षा विभाग द्वारा तैयार ब्रोशर का भी विमोचन किया। इस अवसर पर कोरबा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय साडा कन्या विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर सौरभ कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के शुभारंभ अवसर पर जेईई एवं नीट परीक्षा की तैयारी के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को बधाई दी और योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशानुसार अब शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी स्थानीय स्तर पर निःशुल्क बेहतर कोचिंग की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इससे कैरियर निर्माण में मदद मिलेगी।

    नीट के कोचिंग के नाम पर गरीब छात्रों का हो रहा था शोषण ,, निःशुल्क कोचिंग योजना हमारे लिए वरदान,,,,

    निःशुल्क कोचिंग योजना के शुरू होने से उत्साहित छात्रा कुमारी रुचि गुप्ता ने कहा कि स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना उनके लिए वरदान है। क्योंकि महंगे कोचिंग का खर्च उनका परिवार वहन नहीं कर सकता, लेकिन अब पढ़ाई में सुविधा होगी। इसी प्रकार छात्रा कुमारी लता गोंड ने कहा कि वह इंजीनियर बनना चाहती है, लेकिन कोचिंग के लिए बाहर जाने एवं उसका खर्च वहन करने में सक्षम नहीं है। शासन की स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना से अब उसका सपना पूरा हो सकेगा। इस योजना को शुरू करनेे हेतु विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर डीएमसी संजय सिंह, साडा कन्या स्कूल के प्राचार्य रणधीर सिंह स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस योजना के तहत प्रदेश के 146 विकासखंड मुख्यालयों और 04 शहरों- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा सहित 150 कोचिंग सेंटर के माध्यम से शासकीय स्कूलों में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी।

    छात्रों में भारी उत्साह 178 छात्र-छात्राओं ने कराया पंजीयन,,

    जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज ने कहा कि स्वामी स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के तहत जिले के सभी पांचों ब्लॉक में स्वामी आत्मानंद कोचिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं अर्बन व रूरल सेंटर के रूप में स्वामी आत्मानंद साडा कन्या विद्यालय कोरबा और एनसीडीसी शासकीय स्कूल में कोचिंग के लिए व्यवस्था की गई है। जिले के शासकीय स्कूलों के कुल 178 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया है, जिसमें 37 बालक एवं 141 बालिकाएं हैं। आगे भी पंजीयन जारी है।

    बघेल सरकार ने की बड़ी घोषणा

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के शुभारंभ अवसर पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आज नीट एवं जेईई की ऑनलाईन कोचिंग की व्यवस्था छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 146 विकासखण्डों एवं 4 शहरों में की जा रही है। निकट भविष्य में हम पीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की सर्वसुविधा युक्त बेहतर ऑनलाईन कोचिंग की व्यवस्था भी सभी विकासखण्डों में प्रारंभ करेंगे।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026

    शासकीय आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश का अंतिम मौका: 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन सत्र 2026-27 के लिए कोपा और IoT के आधुनिक ट्रेड्स में प्रवेश प्रक्रिया जारी, आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन।

    22/07/2026

    पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत में प्रशासनिक फेरबदल: खगेश कुमार निर्मलकर को दूसरी बार मिली CEO की कमान ​कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू हुई व्यवस्था,,

    22/07/2026

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026
    Editors Picks

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026

    शासकीय आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश का अंतिम मौका: 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन सत्र 2026-27 के लिए कोपा और IoT के आधुनिक ट्रेड्स में प्रवेश प्रक्रिया जारी, आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन।

    22/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.