Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » चुनावी बांड : जिस कंपनी के पीछे पड़ी थी ईडी उसी ने दिए सबसे ज्यादा चंदा,जानें पूरा मामला
    Uncategorized

    चुनावी बांड : जिस कंपनी के पीछे पड़ी थी ईडी उसी ने दिए सबसे ज्यादा चंदा,जानें पूरा मामला

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल15/03/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    चुनावी बांड : जिस कंपनी के पीछे पड़ी थी ईडी उसी ने दिए सबसे ज्यादा चंदा,जानें पूरा मामला …

    चुनावी बांड : जिस कंपनी के पीछे पड़ी थी ईडी उसी ने दिए सबसे ज्यादा चंदा,जानें पूरा मामला ,,

    दिल्ली । भारतीय निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को चुनावी बांड के जरिए राजनीतिक दलों को चंदा देने वालों के नामों को सार्वजनिक कर दिया। आयोग द्वारा सार्वजनिक किए गए आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस कंपनी के खिलाफ मार्च, 2019 में प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन ED के आरोप में जांच की थी, उस कंपनी फ्यूचर गेमिंग और होटल सर्विसेज ने 1368 करोड़ रुपये के चुनावी बांड खरीदकर राजनीतिक दलों को चंदा दिया।

    बता दें कि 2019 में, ईडी ने फ्यूचर गेमिंग और होटल सर्विसेज के मालिक मार्टिन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की। कंपनी पर आरोप था कि कंपनी और उसके सब डिस्ट्रीब्यूटर ने सिक्किम में बिना बिके लॉटरी टिकटों को अवैध रूप से पास रखा और 910 करोड़ रुपये के टॉप प्राइज हासिल करने के लिए बिना बिके टिकटों पर शीर्ष पुरस्कार का दावा करने के लिए “आपराधिक साजिश रची” थी।
    मामले की जांच के दौरान अप्रैल 2022 में 409.92 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई थी। वहीं जुलाई 2022 में 173 करोड़ रुपये की संपत्ति और मई 2023 में 457 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई।
    ईडी के बाद अक्टूबर 2023 में, इनकम टैक्स ने इसी जांच में कोयंबटूर में मार्टिन की संपत्तियों पर रेड मारा। मार्टिन और उनके दामाद आधव अर्जुन की संपत्तियों पर अप्रैल 2023 और सितंबर 2022 में कार्रवाई की गई।वहीं 9 मार्च 2024 को, ईडी ने तमिलनाडु
    कथित रेत खनन के मामले में 10 स्थानों पर मार्टिन के दमाद आधव अर्जुन की संपत्तियों पर छापा मारा। बता दें कि फरवरी 2024 में ही अर्जुन को दलित राजनीतिक संगठन विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) का महासचिव भी नियुक्त किया गया था।

    फ्यूचर गेमिंग ने दिया 1368 करोड़ का दान

    आज हम आपको फ्यूचर गेमिंग कंपनी के ही बारे में बताने वाले हैं। दरअसल फ्यूचर गेमिंग और होटल सर्विसेज ने 12 अप्रैल 2019 और 24 जनवरी 2024 के बीच 1368 करोड़ रुपये का दान दिया था।

    कंपनी द्वारा भरे गए इलेक्टोरल बॉन्ड की पूरी जानकारी ( 1 बॉन्ड की राशि 1 करोड़ रुपए)👇

    21 अक्टूबर 2020 – 60 बॉन्ड

    27 अक्टूबर 2020- 90 बॉन्ड

    5 अप्रैल 2021 – 47 बॉन्ड

    9 अप्रैल 2021 – 60 बॉन्ड

    7 जुलाई 2021- 30 बॉन्ड

    5 अक्टूबर 2021- 195 बॉन्ड

    5 जनवरी 2022- 100 बॉन्ड

    6 जनवरी 2022- 15 बॉन्ड

    7 अप्रैल 2022- 100 बॉन्ड

    6 जुलाई 2022- 75 बॉन्ड

    6 अक्टूबर 2022- 105 बॉन्ड

    9 दिसंबर 2022- 10 बॉन्ड

    24 जनवरी 2023- 20 बॉन्ड

    25 जनवरी 2023- 15 बॉन्ड

    27 जनवरी 2023- 3 बॉन्ड

    5 अप्रैल 2023- 90 बॉन्ड

    11 अप्रैल 2023 – 60 बॉन्ड

    6 जुलाई 2023- 63 बॉन्ड

    8 नवंबर 2023- 5 बॉन्ड

    9 जनवरी 2024 – 63 बॉन्ड

    प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से

    6 जनवरी 2022- 95 बॉन्ड

    5 अक्टूबर 2023- 65 बॉन्ड

    कौन हैं सैंटियागो मार्टिन

    कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक लॉटरी किंग मार्टिन लाइबेरिया के महावाणिज्यदूत भी थे, जहां उन्होंने एक लॉटरी उद्योग को भी स्थापित किया था। सैंटियागों मार्टिन लॉटरी वितरकों, स्टाकिस्टों और एजेंटों की एक लॉबी, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड अलाइड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष भी हैं।

    कब हुई कंपनी स्थापना

    बता दें कि फ्यूचर गेमिंग कोयंबटूर की एक कंपनी है। इसकी स्थापना साल 1991 में हुई थी। इससे पहले इस कंपनी को मार्टिन लॉटरी एजेंसीस लिमिटेड के नाम से इसे जाना जाता था। इसका स्वामित्व सैंटियागो मार्टिन के पास है, जिन्हें भारत के लॉटरी किंग के रूप में भी जाना जाता है। मार्टिन ने 13 साल की उम्र में ही लॉटरी व्यवसाय में अपनी किस्मत आजमाई थी।
    बता दें कि चुनावी बॉन्ड दान करने में दूसरे स्थान पर है मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड जिसने 980 करोड़ रुपये चुनावी बॉन्ड में दान किए हैं।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026

    शासकीय आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश का अंतिम मौका: 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन सत्र 2026-27 के लिए कोपा और IoT के आधुनिक ट्रेड्स में प्रवेश प्रक्रिया जारी, आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन।

    22/07/2026

    पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत में प्रशासनिक फेरबदल: खगेश कुमार निर्मलकर को दूसरी बार मिली CEO की कमान ​कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू हुई व्यवस्था,,

    22/07/2026

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026
    Editors Picks

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026

    शासकीय आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश का अंतिम मौका: 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन सत्र 2026-27 के लिए कोपा और IoT के आधुनिक ट्रेड्स में प्रवेश प्रक्रिया जारी, आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन।

    22/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.