रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है। अगले दो दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम में नमी बनी रहेगी। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण बादल छाए हुए हैं। दो दिनों के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। कल अधिकतम तापमान में गिरावट देखते हुए अंबिकापुर में 37.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं नारायणपुर में 20.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
अगले 24 घंटो में तापमान में और गिरावट आएगी। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बदली छाई हुई है। द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ में विस्तारित है, जिसकी वजह से चलते आज प्रदेश के कई हिस्सा में बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। आज सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और बस्तर संभाग के एक-दो जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण बस्तर के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण विस्तारित है. इसकी वजह से आज शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज- चमक के साथ छींटे पड़ने और वज्रपात होने की संभावना है। वहीं वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है. साथ ही अगले 48 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

जन जन की आवाज़