Author: विनोद जायसवाल
ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने शनिवार को नकली आयुर्वेदिक दवा के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने गोंदवारा के श्री महावीर ट्रांसपोर्ट से लाखों रुपये नकली आयुर्वेदिक दवा पकड़ी है. बताया जा रहा है कि ये गोलियां गीतांजलि नगर की बजरंग फर्मेसी के नाम से महावीर ट्रांसपोर्ट पहुंची. जो कि इंदौर की चंदा आयुष नामक फर्म से भेजी गई है. बता दें कि गुरुवार को बजरंग फर्मेसी से करीब 3 करोड़ रुपये की नकली आयुर्वेदिक गोलियां पकड़ी गई थी. दरअसल, आयुर्वेदिक के नाम पर एलोपैथिक दवाइयां बेचने वालों पर खादय एवं औषधि विभाग की टीम ने बीते…
Rashifal 5 February 2023: मेष राशि – आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा। आप आने वाले दिनों की प्लानिंग करेंगे। आज मेहनत आपको पॉज़िटिव रिज़ल्टस दिलाएगी। बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा। किस्मत आपके साथ रहेगी। वृषभ राशि – आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। मिथुन राशि – किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के…
कोरबा। जनप्रतिनिधियों से लेकर व्यापारियों की गंभीर शिकायतों के बाद सामान्य प्रशासन विभाग की मेहरबानी से गृह जिले में पदस्थ जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर की प्रताड़ना से अब उनके अधीनस्थ अधिकारी भी परेशान हैं। जनपद सीईओ कोरबा जी .के. मिश्रा ने कलेक्टर को शिकायत कर जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर के द्वारा षड्यंत्र कर अनावश्यक पत्राचार कर मानसिक रूप से उन्हें परेशान करने की गंभीर आरोप लगाकर प्रशासनिक महकमे में खलबली मचा दी है। जनपद सीईओ श्री मिश्रा द्वारा 1 फरवरी को कलेक्टर को किए गए लिखित शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि उन्हें जिला पंचायत सीईओ…
छ,ग कोरबा। कोरबा जिले में 3 फरवरी को सीआरसी क्लब मानिकपुर में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन कोरबा जिला के तत्वाधान में पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित हुआ। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष अमित गौतम, प्रदेश महासचिव कृष्ण कन्हैया गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य, प्रदेश संयुक्त सचिव तिलका साहू के आलावा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेटृटा को कार्यक्रम प्रारंभ होने के मुख्यमंत्री के आकस्मिक फोन आने के कारण रायपुर जाना पड़ा अपने स्थान पर प्रतिनिधित्व करने के मुकेश चैहान, विशिष्ट अतिथि व गीता देवी हाॅस्पिटल की डायरेक्टर डाॅक्टर संध्या कश्यप, विशिष्ट अतिथि कोरबा कोतवाली प्रभारी…
छ,ग कोरबा– डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा कोरबा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई देने के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों की सहभागिता सराहनीय रहा। कार्यक्रम की शुरुआत आदरणीय प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात शिक्षकों तथा कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का स्वागत कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया। विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों द्वारा अपने अनुभव साझा किया गया। विद्यार्थियों के सुंदर भविष्य की…
जांजगीर-चांपा। सक्ती शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब 2 दर्जन से अधिक हाथियों का दल तड़के 4 बजे नाका चौक होते घुस आया। हाथी का यह दल बिजली ऑफिस की दीवार को तोड़कर पोरथा भालू डेरा की ओर रवाना हो गया। बताया जाता है कि देर शाम जंगली हाथियों ने भालू डेरा में एक व्यक्ति को कुचल कर घायल कर दिया। इधर सूचना मिलते ही पुलिस के साथ प्रशासनिक अमला और वन विभाग की टीम हाथियों के दल को खदेड़ने निकली हुई है।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार 3 फरवरी को तड़के 4 बजे जंगली हाथियों…
घरघोडा थाना क्षेत्र के नवापारा टेंडा स्कूल की घटना पीड़ित छात्रों द्वारा टीचर पर कार्यवाही की मांग कर रहे है 10 वी के छात्रों के साथ मारपीट अंग्रेजी के टीचर ईमेल सोरेन ने छात्रों को बेरहमी के साथ डंडे से मारा गया घरघोड़ा के हॉस्पिटल में उपचार के लिए लाया गया छात्रों के द्वारा थाना में सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया जिस पर थाना प्रभारी ने मुलाहयजा के हॉस्पिटल भेजा पीड़ित छात्र योगेश गुप्ता 10 वी 16 वर्षीय , दूसरा सूरज चौहान 10 वी 16 वर्षीय है दोनों छात्रों के चोट पीठ कंधे हाँथ के पास चोट के निशान है…
मेष-मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। वृष-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी, परन्तु सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। मिथुन-वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। कर्क- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज भी रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। मित्रों…
दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। पीएम का जलवा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखा जा रहा है. ऐसा हम नहीं, मॉर्निंग कंसल्ट का ताजा सर्वे कह रहा है। इस सर्वे के मुताबिक पीएम मोदी ने लोकप्रियता के मामले में दुनिया भर के 22 देशों के दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। इस सर्वे में पीए मोदी को सबसे ज्यादा 78% रेटिंग मिली है। बता दें कि मॉर्निंग कंसल्ट ने यह रेटिंग 26 जनवरी से 31 जनवरी के बीच की है। जिसमें पीएम मोदी पहले पायदान पर हैं…
सक्ती. क्षेत्र में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को एक युवक को सेल्फी लेना भारी पड़ गया. दरअसल, दुर्गेश नाम का शख्स सेल्फी ले रहा था. इस दौरान हाथियों के झुंड ने उसे दौड़ा दिया. जिसमें युवक घायल हो गया. इलाके में हाथियों के विचरण को लेकर वन विभाग ने अलर्ट किया था, लेकिन इसके बाद भी युवक सेल्फी ले रहा था. युवक को इलाज के लिए सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था. जहां डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की रीड की हड्डी में चोट लगी है और उसे सिम्स रेफर किया गया है. फिलहाल…
