Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » सात समुंदर पार लंदन से हेलमेट के साथ राखी भेजी बहनों ने, भारत के अलग-अलग कोनों से 188 बहनों ने हेलमेट ऑफ इंडिया को भेजी राखी,,
    Uncategorized

    सात समुंदर पार लंदन से हेलमेट के साथ राखी भेजी बहनों ने, भारत के अलग-अलग कोनों से 188 बहनों ने हेलमेट ऑफ इंडिया को भेजी राखी,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल19/08/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा कटघोरा– हेलमेट मैन ऑफ़ इंडिया के लिए सात समुंदर पार से आई राखी पेड़ों के ऊपर लटक गई. ग्रेटर नोएडा के बच्चों ने पेड़ को राखी बांध कर हेलमेट पहन ली. सड़क दुर्घटना एक अदृश्य युद्ध है जो हर साल लाखों बहन का भाई सड़कों पर हमेशा के लिए छोड़ कर चले जा रहे है. इन रिश्तों की डोर और अधिक मजबूत करने के लिए हेलमेट मैन सड़क दुर्घटना के खिलाफ दस वर्षों से लड़ाई लड़ रहे है. आज रक्षाबंधन का दिन है भारत के अलग-अलग कोनों से 188 बहनों ने हेलमेट मैन ऑफ़ इंडिया को राखी भेज कर उनकी कलाई मजबूत कर रही हैं. उनमें से एक बहन सरहद पार लंदन से राखी के साथ हेलमेट भेजा. रक्षाबंधन के दिन सैकड़ो छोटे बच्चे खुशी से झूम उठे. क्योंकि पेड़ को राखी बांधने के बदले हेलमेट मिला. पेड़ को राखी बांधने का कार्य सात समंदर पार रसपाल सियान पिछले 20 वर्षों से कर रही हैं. क्योंकि भारत की सड़कों पर 20 वर्ष पहले उन्होंने अपने भाई प्रदीप सिंह रतन को हेलमेट न लगाने की वजह से खो दिया था. और दुर्घटना के वक्त वह अपने भाई से नहीं मिल पाई थीं क्योंकि उस वक्त वह लंदन में थी. और उनके माता पिता के साथ भाई कॉलेज की छुट्टियां मनाने भारत आया था. जो दिल्ली में सड़क हादसे का शिकार हो गया और अंतिम संस्कार के लिए भाई की बॉडी लंदन भेजा गया जो उस वक्त भाई के कलाई में बंधा हुआ राखी देखकर भाई से लिपट कर रो पड़ी. आज भी अपने भाई की याद में रक्षाबंधन पर पेड़ को राखी बांधती हैं. वह सड़कों पर जान बचाने वाले को देवदूत मानती हैं. भारत की सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं का खबर हमेशा पढ़ती रहती हैं. उन्हीं खबरों में एक खबर मानवता के लिए कार्य करते हुए हेलमेट मैन ऑफ इंडिया के बारे में पढ़ा. जो अपने मित्र को सड़क हादसे में खोने के बाद दस वर्षों से हेलमेट बांट कर कई लोगों की जिंदगी बचा चुके हैं. उन्हें इनका प्रयाश बहुत अच्छा लगा क्योंकि दिल्ली की सड़कों पर उनके भाई को तड़पते हुए कई लोगों ने देखा मगर अस्पताल ले जाने के लिए कोई तैयार नहीं था. अगर सही समय पर इलाज शुरू होता तो सर से ब्लीडिंग को रोका जा सकता था. लेकिन उस घटनास्थल पर उनके माता-पिता को पहुंचने में एक घंटा लग गया जो काफी देर के बाद अस्पताल पहुंचे थे. अब उनके परिवार के सभी लोग लंदन में रहते हैं भारत की सड़के उन्हें बहुत डरावनी लगती है. लेकिन इन सभी असफलताओं के बीच हेलमेट मैन की जिंदगी बचाने की सफलता देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई और अब हेलमेट मैन ऑफ़ इंडिया के मिशन को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं. ताकि मेरी तरह कोई और भारत की बहने अभागीन ना बने और बचपन से भाई की कलाई में राखी बांधते समय एक सुरक्षा की भी राखी जरूर बांधे. तभी बहन को दिए हुए वादों की रक्षा उसका भाई जिंदगी भर निभा पाएगा. अन्यथा हर साल लाखों बहने अपने भाई को सड़कों पर खोते हुए देख रही हैं. लेकिन इन घटनाओं की शिक्षा अगर बहनों को बचपन से मालुम हो जाएं तो हर घर की बहन अपने भाई की सुरक्षा के लिए ढाल बन सकती है. इसी प्रयास को आगे बढ़ाने के लिए रशपाल सियान ने छोटे बच्चों के लिए हेलमेट भेजा ताकि सभी परिवारों को यह बात पता चले. उन्हें इस बात की बहुत खुशी है की हेलमेट मैन ऑफ इंडिया सुप्रीम कोर्ट से 4 साल के बच्चों के लिए हेलमेट लगाने का क़ानून भी लागू करा चुके हैं. आज इस कार्यक्रम से ग्रेटर नोएडा के सैकड़ो परिवार में दुगनी खुशी हुई जिस परिवार में सिर्फ अकेले भाई था उसे बहन प्राप्त हो गई और जिस बहन को भाई नहीं था उसे भाई मिल गया. हेलमेट मैन के आज कार्यक्रम करने से रक्षाबंधन त्योहार पर कई घरों से भाई बहन रिश्तों को एक नई मजबूती मिली है. हेलमेट मैन ऑफ़ इंडिया ने कहा सभी माता-पिता अपने जवान बेटे और बेटी को स्कूटी बाइक तभी खरीद कर दें जब आपके बच्चे को साइकिल पर हेलमेट लगाने की आदत बन जाए. शिक्षा के पीछे भागने वाले सभी माता-पिता को अब सुरक्षा के पीछे भगाने का समय आ चुका हैं. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत सरकार अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), डिप्टी डायरेक्टर डॉ निखिल कांत जी पहुंचे. विश्व निशाने पर है जलवायु संकट जागरूकता अभियान से बच्चों को पर्यावरण के बारे में कविता के माध्यम से जागरुक किए. इंडिया यंगेस्ट साइंटिस्ट गोपाल जी भी बच्चों से मिले और आर्मी रिटायर कर्नल लाखन सिंह मेजर जीडी शर्मा बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा की जागरूकता का उत्साह देखकर कहा यह बच्चे छोटे उम्र में आर्मी जवान की तरह एक सड़क सुरक्षा के योद्धा दिखाए दे रहे है.

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.