HomeUncategorizedराम मंदिर में सोने का दरवाजा, 42 दरवाजों पर 100 किलो सोने...

राम मंदिर में सोने का दरवाजा, 42 दरवाजों पर 100 किलो सोने की चढ़ाई जाएगी परत

  1. Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के सोने के दरवाजे की पहली तस्वीर सामने आई है। यह दरवाजा करीब 8 फीट ऊंचा और 12 फीट चौड़ा है। आने वाले 3 दिनों में 13 और दरवाजे लगाए जाएंगे। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे। इनमें से 42 पर 100 किलो सोने की परत चढ़ाई जाएगी। सीढिय़ों के पास 4 दरवाजे लगेंगे। इन पर सोने की परत नहीं होगी।

इन दरवाजों को महाराष्ट्र के सागौन की लकड़ी से बनाया गया है। इन पर हैदराबाद के कारीगरों ने नक्काशी का काम किया है। इसके बाद इन पर तांबे की परत लगाई गई। फिर सोने की परत चढ़ाई जा रही है। राम लला का सिंहासन भी सोने का बनाया जाना है। यह काम भी 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। मंदिर का शिखर भी सोने का होगा, लेकिन इस काम को बाद में किया जाएगा।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में नक्काशीदार दरवाजे लगाए जा रहे हैं. दरवाजों पर विष्णु कमल , वैभव प्रतीक गज अर्थात हाथी , प्रणाम स्वागत मुद्रा में देवी चित्र अंकित हैं.   श्री राम मंदिर के दरवाजे सागौन के प्राचीन वृक्षों से निर्मित हैं. पहला दरवाजा सोमवार को 3.22 मिनट पर लगा था. सारे दरवजे इस हफ्ते लग जाएंगे.

राम लला के लिए चांदी की परत का सिंहासन

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बीते दिनों एबीपी न्यूज को बताया था कि रामलला के मंदिर में 44 दरवाजे होंगे जिसमे 14 दरवाजे पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी. इसके साथ ही 30 दरवाजों पर चांदी की परत चढ़ाई जाएगी और भगवान राम लला के सिंहासन पर भी चांदी की परत चढ़ाई गई है यानी कि जहां पर भगवान राम लला विराजमान होंगे उस सिंहासन को चांदी की परत से बनाया गया है.

जब  भक्त भगवान राम लला का दर्शन करें तो उनको दूर से ही भगवान रामलला का अद्भुत दर्शन मिले इस तरीके से भगवान रामलला के सिंहासन को भी बनाया गया है. मंदिर निर्माण कार्य में गर्भ गृह बन करके पूरी तरह तैयार हो गया है और प्रथम फ्लोर में 80% तक का कार्य पूरा कर लिया गया है.

विनोद जायसवाल
विनोद जायसवाल
जन जन की आवाज़

Must Read