नईदिल्ली—- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज की यह ऐतिहासिक विजय है। यह सामान्य विजय नहीं है, दिल्ली के लोगों ने AAP-दा दको बाहर कर दिया है…दिल्ली का जनादेश स्पष्ट है…आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास कि जीत हुई है… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी है। उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को AAP-दा से मुक्त कराने का है…”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दिल्ली के लोगों ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट-सर्किट कर दिया। आज दिल्ली के लोगों ने स्पष्ट कर दिया है। दिल्ली के असली मालिक केवल दिल्ली के लोग हैं। जो लोग दिल्ली के मालिक होने की सोच रहे थे, उनके सामने सच्चाई आ गई है। दिल्ली के जनादेश से यह भी स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्टकट, झूठ के लिए कोई जगह नहीं है। ‘दिल्ली के लोगों ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट-सर्किट कर दिया।'”
आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली चुनाव में करारा झटका लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को यहां प्रचंड जीत मिली है। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में भाजपा के हिस्से में 48 सीटें आई हैं। इस जीत में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की अग्रणी भूमिका है। इस जीत के लिए चुनाव प्रचार की कमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने थाम रखी थी। पीएम मोदी की भी कई रैलियां दिल्ली में हुईं। इसके साथ ही भाजपा के स्टार प्रचारकों की भी सूची इस बार लंबी थी और सबने मिलकर इस जीत की कहानी लिखी। दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ‘आप’ के 10 साल के शासन का भी यह लिटमस टेस्ट था, जिसमें वह पूरी तरह से फेल हुए हैं।
इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिस तरह का झटका लगा था, वह पार्टी के लिए पचा पाना मुश्किल हो रहा था। एनडीए को भले पूर्ण बहुमत मिल गया, लेकिन भाजपा के हिस्से में इतनी सीटें नहीं आई कि वह अकेले बहुमत का आंकड़ा पार कर सके। इसके बाद पार्टी ने इसकी समीक्षा की। भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 सीट पर जीत का दावा कर रही थी, लेकिन, इसमें वह कामयाब नहीं हो पाई। इसके बाद विपक्ष द्वारा यह कहा जाने लगा कि अब पीएम मोदी की कोई लहर नहीं है और भाजपा की गाड़ी अब पटरी से उतरने वाली है। लेकिन, भाजपा ने एक के बाद एक झारखंड और जम्मू-कश्मीर को छोड़ दें तो जिस तरह से विधानसभा चुनाव में बंपर वापसी की, उसने विपक्ष के मुंह पर ताला जड़ दिया है।

जन जन की आवाज़