छ,ग सरगुजा– छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर केन्द्रीय जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला कैदी ने जेलर और मुख्य प्रहरी पर गंभीर इल्जाम लगाए हैं. आरोप में कहा कि अंबिकापुर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया जाता है. इन सब मामलों का खुलास तब हुआ, जब एक युवक अपनी मौसी से मिलने जेल पहुंचा था, जहां युवक की मौसी ने जेल में जो शर्मनाक कांड हो रहा है, उसकी पूरी जानकारी दी.
छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर के सेंट्रल जेल में महिला बंदियों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का वीडियो सामने आया है। जिसमें महिला बंदियों के मांगे गए पैसे देने से मना करने पर कपड़े उतरवाने की डिमांड की जाती है। जेल की दो महिला स्टाफ हर महीने पैसे नहीं देने वाली महिला बंदियों पर अत्याचार करते हुए नजर आतीं हैं।
युवक ने की शिकायत
महिला बंदियों के साथ गलत व्यवहार किए जाने की शिकायत एक युवक ने राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, गृह विभाग के सचिव, जेल विभाग के महानिदेशक, सरगुजा कलेक्टर और केंद्रीय जेल अंबिकापुर के अधीक्षक से की है। दरअसल, युवक की मौसी 6 महीने से इसी जेल में बंद है। इसलिए उसने यह सब अपनी आंखों से होता हुआ देखा है।
महिला अधिकारी बनाती हैं वीडियो
आपको बता दें कि महिला कैदियों के साथ दुर्व्यव्यवहार करने का वीडियो थाना महिला अधिकारी अपने मोबाइल में खुद बनाती है। महिला बंदी द्वारा रुपए देने से मना करने पर उनके साथ ऐसा किया जाता है।

जन जन की आवाज़