Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा जनदर्शन: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनीं आम जनता की समस्याएं, 121 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश,

    25/05/2026

    कोरबा में सड़कों का महाजाल: मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया ₹342 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन,,

    25/05/2026

    कलचुरी राजवंश की पहली राजधानी छत्तीसगढ़ के तुमान गाँव में मिला 80 साल पुराना ब्रिटिश कालीन दस्तावेज: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत बड़ी खोज,,

    25/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » छत्तीसगढ़ में हजारों स्कूल बंद करने की तैयारी ,युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षक संघ ने कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन को सौंपा ज्ञापन ,गिनाई खामियां
    Uncategorized

    छत्तीसगढ़ में हजारों स्कूल बंद करने की तैयारी ,युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षक संघ ने कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन को सौंपा ज्ञापन ,गिनाई खामियां

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल19/08/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबाकटघोरा । प्रदेश में चल रही युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया का पूरे प्रदेश में विरोध शुरू हो गया है। अनेको शिक्षक संगठन इस मुद्दे को लेकर एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा जिले के सभी संघ एकजुट होकर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के निवास पहुँचकर इस प्रक्रिया पर रोक लगाने ज्ञापन सौंपा एवं इस प्रक्रिया की ढेरों खामियां और होने वाले नुकसान से मंत्री को अवगत कराया।

    इस संबंध में छत्तीसगढ़ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष डॉ. गिरीश केशकर ने बताया कि प्रदेश में युक्तियुक्तकरण स्कूलों को मर्ज करने के नाम पर हजारों की संख्या में विद्यालय बंद करने की तैयारी चल रही है। पूर्व में भी वर्ष 2008 में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया अपना कर लगभग 4 हजार सरकारी स्कूल प्रदेश में बंद किये गए थे इस बार भी 3 हजार से ऊपर स्कूल बंद करने की तैयारी है जो प्रदेश के शिक्षकों एवं बच्चों के हित में बिल्कुल भी नहीं है। केशकर ने बताया कि प्रदेश में बच्चों के जन्मदर में कोई अप्रत्याशित गिरावट नहीं आयी है जिससे स्कूल बंद करना पड़े। अगर स्कूल बंद किये जाते हैं तो एक तरफ बच्चों को प्राइवेट स्कूल में एडमिशन लेने विवश होना पड़ेगा वहीं 20 साल से पदोन्नति की राह देख रहे शिक्षकों के पदोन्नति के पद समाप्त होंगे जिससे शिक्षकों के मन में निराशा पनपेगी और शिक्षा गुणवत्ता प्रभावित होगी। अगर युक्तियुक्तकरण किया ही जाना है तो उसके पहले सरकार राज्य में प्राचार्य से प्रारंभ कर सहायक शिक्षक का क्रमशः प्रमोशन करे, स्थानांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ करे। उसके बाद यदि आवश्यकता पड़ती है तो प्राथमिक और माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक के पद को बिना प्रभावित किये पर्याप्त संख्या में कक्षावार एवं विषयवार शिक्षक की व्यवस्था करे। युक्तियुक्तकरण की यह प्रक्रिया शिक्षा, शिक्षक एवं विद्यार्थी किसी के हित में नहीं है। शासन स्कूल बंद करने का रिकार्ड न बनाए। शिक्षक संगठनों का कहना है कि यदि सरकार इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक नहीं लगाती है तो आने वाले समय मे प्रदेश के शिक्षक राज्यव्यापी आंदोलन की रणनीति पर विचार करेंगे।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जनदर्शन: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनीं आम जनता की समस्याएं, 121 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश,

    25/05/2026

    कोरबा में सड़कों का महाजाल: मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया ₹342 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन,,

    25/05/2026

    कलचुरी राजवंश की पहली राजधानी छत्तीसगढ़ के तुमान गाँव में मिला 80 साल पुराना ब्रिटिश कालीन दस्तावेज: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत बड़ी खोज,,

    25/05/2026

    कोरबा के राजमहल में मिली ऐतिहासिक धरोहर: ज्ञानभारतम् मिशन के सर्वेक्षण में 16वीं शताब्दी की 400 वर्ष पुरानी कल्चुरीकालीन पांडुलिपियाँ बरामद,,

    24/05/2026

    हरा सोना’ लाया खुशहाली: कोरबा के लेमरू में तेंदूपत्ता संग्रहण की मची धूम तेज धूप और तपन पर भारी पड़ रही ग्रामीणों की उम्मीदें,,

    24/05/2026

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सांगठनिक फेरबदल की सुगबुगाहट: भूपेश बघेल का बड़ा बयान,, पर

    24/05/2026
    Editors Picks

    कोरबा जनदर्शन: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनीं आम जनता की समस्याएं, 121 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश,

    25/05/2026

    कोरबा में सड़कों का महाजाल: मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया ₹342 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन,,

    25/05/2026

    कलचुरी राजवंश की पहली राजधानी छत्तीसगढ़ के तुमान गाँव में मिला 80 साल पुराना ब्रिटिश कालीन दस्तावेज: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत बड़ी खोज,,

    25/05/2026

    कोरबा के राजमहल में मिली ऐतिहासिक धरोहर: ज्ञानभारतम् मिशन के सर्वेक्षण में 16वीं शताब्दी की 400 वर्ष पुरानी कल्चुरीकालीन पांडुलिपियाँ बरामद,,

    24/05/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.