कटघोरा– छ,ग कोरबा जिला के कटघोरा मेला ग्राउंड स्थित सांई मंदिर प्रांगण में होली मिलन का आयोजन रखा गया था, जिसमें नगर के महिला एवं पुरुषो द्वारा फाग मंडल में गायन कर ब्रज की होली का वर्णन करते हुए भगवान कृष्ण के द्वारा मथुरा में फाग महोत्सव का वर्णन कर अपने-अपने गीत भजनों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें महिला मंडल से श्रीमती सुशीला जायसवाल , कौशल्या साहू, कामना जायसवाल, खिलेश्वरी चंद्रा, पुष्पा देवी कहार, संजय दुबे मैडम, इस तरह दर्जनों महिलाओं ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति दी, इसी तरह पुरुष फाग मंडल में घनश्याम दुबे, टांकेश दुबे, चंद्रेश दुबे, राजेंद्र टंडन, एवं उनके साथियों द्वारा मधुर संगीत के माध्यम से भाग गायन की प्रस्तुति दी गई, जिसमें राम विशाल जायसवाल, रामकुमार साहू, सरद चौबे, मुरली मनोहर दुबे, राजेश विश्वकर्मा, घनश्याम अलवानी, ईश्वर जायसवाल, शरद वैष्णव, विनोद जायसवाल एवं सैकड़ो भक्तों द्वारा होली त्यौहार के आगमन को लेकर रंग गुलाल एक दूसरे को लगाकर गले मिलते हुए एक दूसरे को हार्दिक बधाई देते हुए सुख शांति की मंगल कामना की,
जन जन की आवाज़