HomeUncategorizedकटघोरा भारत भाग्य विधाता भवन में दीपावली मिलन कार्यक्रम संपन्न,, इस दिवाली...

कटघोरा भारत भाग्य विधाता भवन में दीपावली मिलन कार्यक्रम संपन्न,, इस दिवाली में घर की तरह मन के कचरे को भी निकल फेके,, पूज्य दीदी मां रुक्मणी

कटघोरा भारत भाग्य विधाता भवन में दीपावली मिलन कार्यक्रम संपन्न,, इस दिवाली में घर की तरह मन के कचरे को भी निकल फेके,, पूज्य दीदी मां रुक्मणी,,

कोरबा कटघोरा —-  27 अक्टूबर को ब्रह्मा कुमारी भाग्य विधाता भवन कटघोरा में दीवाली स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमे ब्रह्मा कुमारी रुक्मिणी दीदी कोरबा सेंटर संचलिका बी. के. बिंदु संचालिका जमनीपाली बी. के लीना कोरबा उपस्थिति रही. बी. के. रुक्मिणी जी ने दिवाली का अध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि दीवाली मे घर की सफाई करते है इसी प्रकार ज्ञान से मन की सफाई करनी है दीपक जलाना अर्थात भगवान की याद व सकारात्मक सोच से जीवन के हर कार्य को करना बी. के. बिंदु जी ने कहा कि दीवाली पर घर मे रंगोली बनाई जाती है अर्थात अपने जीवन में रंगो को लाना जिसमें ज्ञान , प्रेम, आनंद, सुख, शांति, पवित्रता, शक्ति इनसे भरपूर हो हर कोई खुश रहेगा और लक्ष्मी जी की पूजा करना अर्थात अपने जीवन के लक्ष्य को सदा सामने रखना बी. के. लीना जी ने कहा जैसे रावण के मरने के बाद राम का राज्य आया उसी प्रकार ज़ब हम अपने जीवन से बुराई को ख़त्म करेंगे तब ही जीवन में सुख, शांति जायेगी और ये दुनिया राम राज्य बन जायेगी इसके बाद सभी भाई व बहनो ने अपना अपना एक दीपक जलाया और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया इस कार्यक्रम में कटघोरा सेक्टर के वी के कुसुम बहन वी के आशा बहन,भ्राता राकेश कुमार सक्सेना सेक्सन ऑफिस SECL, भ्राता श्याम राव SECL कर्मचारी, भ्राता परमानन्द कहर प्रधान पटक, बहन कंचन बाला मोरे अध्यापिका नगोई बछेरा , भ्राता रामकुमार यादव PHED चोटिया,बहन माला SECL बिजली विभाग को एवं नगर के दर्जनों भाई बहन उपस्थित रहे,,

विनोद जायसवाल
विनोद जायसवाल
जन जन की आवाज़

Must Read