HomeUncategorizedकटघोरा कॉलेज के चार खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय महिला कबड्डी में चयन

कटघोरा कॉलेज के चार खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय महिला कबड्डी में चयन

कटघोरा, 25 अक्टूबर 2024.शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा के चार खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 25 और 26 अक्टूबर 2024 को पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित की जाएगी।

चयनित खिलाड़ी हैं:

संजू देवी (बीए द्वितीय),वंदना (बीए प्रथम सेमेस्टर),जागृति (बीए प्रथम सेमेस्टर),मनीषा (बीए प्रथम सेमेस्टर)

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मदनमोहन जोशी ने खिलाड़ियों के चयन पर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे छात्राएं राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।” महाविद्यालय के शिक्षकों और अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों के चयन पर बधाई दी और उनकी सफलता की कामना की। इस अवसर पर जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष गंगाप्रसाद पटेल, क्रीड़ा अधिकारी राजकुमारी मरकाम, डॉ पूनम ओझा, डॉ शिवदयाल पटेल सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी अपनी सहपाठियों की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

विनोद जायसवाल
विनोद जायसवाल
जन जन की आवाज़

Must Read