HomeUncategorizedअस्पताल से चकमा देकर नक्सली फरार, पुलिस ने जारी की तस्वीर,,

अस्पताल से चकमा देकर नक्सली फरार, पुलिस ने जारी की तस्वीर,,

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में रविवार को पुलिस कस्टडी से एक नक्सली फरार हो गया। पुलिस ने तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में 2 जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रदेश में संभवत: यह पहला मामला है जब पुलिस कस्टडी से नक्सली फरार हुआ है। जानकारी के मुताबिक, फरार नक्सली का नाम देवा राम नुप्पो (34) बताया जा रहा है। वह रेवाली का रहने वाला जनमिलिशिया सदस्य है। गिरफ्तारी के बाद दंतेवाड़ा पुलिस उसे उसे कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कराने ले जा रही थी।

विनोद जायसवाल
विनोद जायसवाल
जन जन की आवाज़

Must Read